25 फरवरी 1981 को नई दिल्ली में जन्मे शाहिद आज 45 साल के हो चुके हैं. हालांकि उनका स्ट्रगल भी कम नहीं रहा. जहां एक्टर ने साल 2003 में 22 साल की उम्र में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया, वहीं उससे पहले वह केवल एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर जाने जाते थे. उन्होंने एक्टिंग से पहले फिल्म 'दिल तो पागल है' और 'ताल' में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था.
इसके बाद शाहिद कपूर ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया. उनकी बड़ी फिल्मों में एक ऐसी पीरियड ड्रामा फिल्म भी शामिल है, जो उस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में रही और जिसने 600 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वह फिल्म कोई और नहीं बल्कि 2018 में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत है.
1. इश्क विश्क
यह फिल्म शाहिद कपूर की पहली फिल्म थी. इसमें वह अमृता राव के साथ नजर आए थे. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी. इस फिल्म से शाहिद को रोमांटिक हीरो की पहचान मिली. लोगों को उनकी और अमृता की जोड़ी खूब पसंद आई.
2. विवाह
लोगों को शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी इतनी पसंद आई कि सूरज बड़जात्या ने उन्हें फिर एक साथ कास्ट किया. यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी. आज भी जब टीवी पर विवाह आती है, तो पूरा परिवार साथ बैठकर इसे देखना पसंद करता है. इस फिल्म में शादी से जुड़े हर एहसास को बारीकी से दिखाया गया है, इसलिए लोग इससे आसानी से जुड़ जाते हैं.
3. जब वी मेट
अपने रोमांटिक अंदाज के लिए मशहूर शाहिद को एक और बड़ा ब्रेक तब मिला जब 2007 में करीना कपूर के साथ उनकी फिल्म 'जब वी मेट' रिलीज हुई. इस फिल्म की कहानी और गानों ने शाहिद को इंडस्ट्री में नया मुकाम दिया. यह फिल्म रोमांटिक होने के साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी से भरपूर थी. आदित्य और गीत की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई.
4. हैदर
साल 2014 में आई यह फिल्म शाहिद की बाकी फिल्मों से काफी अलग थी. यह फिल्म शेक्सपियर की कहानी 'हेमलेट' से प्रेरित थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छी सफलता मिली. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तब्बू, के.के. मेनन, श्रद्धा कपूर और इरफान खान जैसे कलाकार नजर आए. 'हैदर' को अपनी कहानी के लिए कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं.
5. कबीर सिंह
यह वह मोड़ था जहां शाहिद कपूर की छवि पूरी तरह बदल गई. इस फिल्म में शाहिद कपूर को एक जुनूनी किरदार में दिखाया गया. यह फिल्म पूरी तरह रोमांटिक नहीं थी, लेकिन इसमें प्यार, मिलन और बिछड़ने की कहानी दिखाई गई. दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया. यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित थी और 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने दुनिया भर में 380 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी.
O Romeo का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शाहिद कपूर हों और फिल्म की कहानी प्यार की न हो, तो थोड़ा अजीब लगता है. यह फिल्म एक्शन और रोमांस का पूरा पैकेज है. इसमें शाहिद एक गुंडे का किरदार निभाते हैं और तृप्ति डिमरी एक लाचार औरत की भूमिका में नजर आती हैं. शाहिद पहले मदद नहीं करते, लेकिन प्यार के चलते वह तृप्ति का बदला लेने में उनकी मदद करते हैं. हालांकि फिल्म में तृप्ति की शादी पहले ही किसी और से हो चुकी होती है. सस्पेंस यही है कि आखिर शाहिद (अस्तूरा) तृप्ति को कैसे हासिल करेंगे.
अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 14 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी. आज फिल्म का 12वां दिन है और फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड तक वर्ल्डवाइड कुल 92.95 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं भारत में फिल्म ने 59.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. अब फिल्म का तीसरा वीकेंड आने वाला है. उम्मीद है कि इससे पहले शाहिद कपूर की फिल्म O Romeo 100 करोड़ क्लब में पहुंच सकती है.
फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं. इन कलाकारों की मौजूदगी फिल्म की कहानी को और दिलचस्प बना देती है.
ये भी पढ़ें