Advertisement

गौरी खान ने डिजाइन किया लग्जरी घर, तस्वीरों में देखिए झूमर-एंटीक मिरर और इनडोर प्लांट की खूबसूरत सजावट

गौरी मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं. उन्होंने शाहरुख के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के ऑफिस को दोबारा डिजाइन किया है. वे रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज के घर को भी डिजाइन कर चुकी हैं.

घर को डिजाइन करते समय लग्जरी का पूरा खयाल रखा गया है.
gnttv.com
  • ,
  • 09 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST
  • कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर डिजाइन कर चुकी हैं गौरी
  • शाहरुख खान का ऑफिस गौरी ने दोबारा डिजाइन किया

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने मुंबई में एक लग्जरी घर डिजाइन किया है. उन्होंने इसकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं.

गौरी ने तस्वीरे साझा कर लिखा है कि हाल ही में उन्होंने लोढ़ा ग्रुप इंडिया के साथ मिलकर मुंबई के ट्रंप टावर में एक शो रेजिडेंस रेडी किया है. मुंबई की चकाचौंध को देखते हुए इस घर को डिजाइन किया गया है. 

 

 

बड़ी खिड़कियों से देख सकते हैं खूबसूरत नजारा
गौरी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें नजर आ रहा घर बेहद खूबसूरत लग रहा है. घर को डिजाइन करते समय लग्जरी का पूरा खयाल रखा गया है.

इस घर में बैठने के लिए बेहद शानदार सोफे लगाए गए हैं, जिनका रंग दीवार के रंग को मैच करता है. यहां बाहर के शानदार नजारे देखने के लिए बड़ी-बड़ी खिड़कियां, खूबसूरत झूमर के अलावा एंटीक मिरर और इनडोर प्लांट भी लगाए गए हैं.

मशहूर डिजाइनर हैं गौरी खान
ऐसा पहली बार नहीं है, जब शाहरुख की पत्नी गौरी ने किसी घर को डिजाइन किया है. गौरी मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं. उन्होंने शाहरुख के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के ऑफिस को दोबारा डिजाइन किया है.

इससे पहले वे बॉलीवुड के कई स्टार्स के घर और ऑफिस डिजाइन कर चुकी हैं. उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ऑफिस को डिजाइन किया है. इसके अलावा गौरी रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज के घर को भी डिजाइन कर चुकी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement