Advertisement

इस शख्स से शादी करने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान के परिवार से है नाता!

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. राजकुमार राव और पत्रलेखा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं वहीं खबर है कि विक्की कौशल-कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर- आलिया भट्ट भी बहुत जल्द शादी करने वाले हैं. अब बॉलीवुड के गलियारों से एक और अभिनेत्री की शादी की खबर आ रही है, जो बहुत जल्द सलीम खान के घर की बहू बनने वाली हैं. खबर है कि शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की रिश्तेदारी में शादी करने वाली हैं.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST
  • स्कूल में हुआ था सच्चा प्यार
  • सेलेब्रिटी मेनेजर हैं बंटी

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. राजकुमार राव और पत्रलेखा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं वहीं खबर है कि विक्की कौशल-कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर- आलिया भट्ट भी बहुत जल्द शादी करने वाले हैं. अब बॉलीवुड के गलियारों से एक और अभिनेत्री की शादी की खबर आ रही है, जो बहुत जल्द सलीम खान के घर की बहू बनने वाली हैं. खबर है कि शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की रिश्तेदारी में शादी करने वाली हैं. 

स्कूल में हुआ था सच्चा प्यार
दरअसल खबरों की माने तो सोनाक्षी सलमान के भाई सोहेल खान के साले बंटी सजदेह से शादी रचाने वाली हैं. सोनाक्षी और बंटी काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर दोनों को पार्टियों में साथ देखा जाता है.बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि स्कूल के दौरान उन्हें सच्चा वाला प्यार हो गया था. हालांकि उनका रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और ग्रेजुएशन के बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया. सोनाक्षी ने उस लड़के के नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन लोग फिर भी ये कयास लगा रहे हैं कि वो लड़का बंटी सजदेह ही हैं.

 

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और बंटी को कई पार्टियों में साथ देखा जा चुका है. खबर है कि दोनों साल 2012 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बंटी के बारे में बात करते हुए कहा कि बंटी सेल्फमेड मैन हैं और वो अभी अपने बैचलरहुड को एन्जॉय करना चाहते हैं.

कौन हैं बंटी सजदेह?
सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में फिल्म 'दबंग' से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आए थे. इसके बाद वो दबंग फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों में सलमान के अपोजिट नजर आईं. वहीं बंटी सजदेह की शादी इससे पहले भी हो चुकी है. बंटी ने साल 2009 में अंबिक चौहान से गोवा में शादी की थी. हालांकि ये शादी लंबी नहीं चल पाई और चार साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया. बंटी का नाम इससे पहले दीया मिर्जा, समीरा रेड्डी और नेहा धूपिया जैसी एक्ट्रसेज़ के साथ जुड़ चुका है. बंटी को स्पोर्ट्स और सेलिब्रिटी मैनेजर के तौर पर जाना जाता है. बंटी सजदेह कॉर्नर स्टोन कंपनी के CEO हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement