कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान हाल ही में अपने कुक दिलीप के साथ सनी लियोन के मुंबई स्थित घर पहुंचीं. यहां उनकी मुलाकात सनी के पति Daniel Weber और तीनों बच्चों निशा कौर वेबर, अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर से हुई. बातचीत के दौरान सनी ने अपनी बेटी निशा को लेकर ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर फराह भी हैरान रह गईं.
10 साल की उम्र में कमाई कर रही हैं निशा
गपशप के बीच सनी ने खुलासा किया कि उनकी 10 साल की बेटी निशा कौर वेबर अब खुद पैसे कमाने लगी हैं. सनी ने गर्व से कहा, 'उसे पता है कि वह अडॉप्टेड है. वह बहुत अच्छी और समझदार बच्ची है.' इस पर फराह ने मुस्कुराते हुए कहा, 'वह बहुत लकी गर्ल है. सनी ने आगे बताया कि निशा काफी इंटेलिजेंट और क्रिएटिव हैं.'
Boo Box से आया आइडिया
सनी ने फराह को अपनी बेटी का बनाया प्रोडक्ट दिखाया, जिसका नाम है Boo Box. सनी ने बताया कि मुंबई की धूल की वजह से निशा को अक्सर एलर्जी रहती थी. घर में हर जगह टिश्यू पेपर बिखरे रहते थे और वह उसे बार-बार समझाती थीं कि इस्तेमाल किए गए टिश्यू डस्टबिन में डालो.
एक दिन सनी घर लौटीं तो उन्होंने देखा कि निशा ने टिश्यू बॉक्स के साथ एक डिस्पोजेबल कप टेप से चिपका दिया है, ताकि इस्तेमाल किया हुआ टिश्यू सीधे उसी में डाला जा सके. सनी ने कहा, 'जब मैंने यह देखा तो मुझे यह बहुत इंटरेस्टिंग और फनी लगा.'
999 रुपए में मिल रहा है प्रोडक्ट
निशा का यह इनोवेशन अब Boo Box नाम से मार्केट में उपलब्ध है. इसकी कीमत 999 रुपए रखी गई है और यह ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स जैसे अमेजन पर भी मिल रहा है.
प्रोटोटाइप देखकर फराह काफी इंप्रेस हुईं. उन्होंने कहा, 'वाह, यह तो बहुत क्लेवर और सिंपल आइडिया है.' फिर हंसते हुए बोलीं, 'अब तो तुम लोग सेट फॉर लाइफ हो. मेरे बच्चों को भी जल्दी कुछ इन्वेंट करना पड़ेगा.'
भाइयों को हो रही जलन
सनी ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनके बेटे अशर और नोआ अब थोड़ा जलते हैं. उन्हें लगता है कि निशा के पास बहुत पैसे होंगे और उन्हें हमेशा उससे मांगना पड़ेगा. इस पर फराह ने चुटकी लेते हुए कहा, 'हां, क्योंकि वह तो लगातार चीजें बना रही है.'
फराह ने की पेरेंटिंग की तारीफ
मुलाकात के आखिर में फराह खान ने सनी और डेनियल की परवरिश की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'आप दोनों बहुत अच्छे पेरेंट्स हो. मैं सनी को अक्सर बच्चों को मूवी थिएटर या प्ले दिखाने ले जाते देखती हूं..'