Advertisement

TMKOC: जेठालाल के घर में लौटेगी रौनक, तारक मेहता शो में हो रही दयाबेन की वापसी

करीब चार साल तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से गायब रहने के बाद अब शो में दयाबेन की वापसी हो रही है. शो के प्रोड्यूसर ने इस खबर पर मुहर लगाई है.

दयाबेन
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2022,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST
  • तारक मेहता शो में हो रही दयाबेन की वापसी
  • दयाबेन का किरदार दिशा वकानी निभाती थीं

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो कई साल से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. 2008 में इस शो की शुरुआत हुई थी और तब से लेकर आज तक यह शो घर-घर में लोकप्रिय है. इस शो के किरदारों को भी लोग उनके असली नाम से कम और शो में मिले नाम से ज्यादा जानते हैं. जेठालाल, बापूजी, तारक मेहता, सुंदरलाल, भिड़े मास्टर, डॉ. हाथी समेत कई किरदार शो की जान हैं.

चार साल से नहीं लौटीं दयाबेन

तारक मेहता में एक किरदार ऐसा भी है जो चार साल से गायब होने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है. वो किरदार है जेठालाल की पत्नी दयाबेन का. शो की शुरुआत से ही जेठालाल की पत्नी का किरदार दिशा वकानी निभाती आ रही हैं. उनका बात-बात पर हे मां माता जी...बोलना लोगों को खूब भाता है. लेकिन दयाबेन करीब 4 साल से शो से गायब है. दिशा वकानी ने साल 2015 में शादी की थी. शादी के बाद उन्होंने 2017 में एक बेटी को जन्म दिया. इसके बाद से ही वह शो से दूरी बनाए हुए हैं.

फिर देखने को मिलेगी महिला मंडल की दोस्ती

दिशा वकानी के शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने किसी दूसरी एक्ट्रेस को दयाबेन की जगह नहीं दी. लेकिन अब तारक मेहता के फैंस के लिए अच्छी खबर है. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने ईटाइम्स से बातचीत में बताया है कि शो में जल्द ही दयाबेन की वापसी होगी. दयाबेन का किरदार करीब चार साल से तारक मेहता शो से गायब दिख रहा है. लेकिन अब दर्शकों को एक बार फिर जेठालाल और दयाबेन के बीच की नोंकझोक और प्यार देखने को मिलने वाला है. हालांकि असित मोदी ने यह नहीं बताया कि दयाबेन का किरदार दिशा वकानी ही निभाने वाली हैं या फिर कोई दूसरी एक्ट्रेस.

बीते कुछ दिनों से खबर वायरल हो रही है कि शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्टर शैलेष लोढ़ा ने शो को अलविदा कह दिया है. उन्होंने पिछले एक महीने से शो की शूटिंग भी नहीं की है. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह खुलासा नहीं हुआ है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement