संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई की वित्तीय खुफिया इकाई यानी एफआईयू ने दुबई स्थित भारतीय मूल के कारोबारी और नेटफ्लिक्स पर आए रियलिटी शो देसी ब्लिंग में हिस्सा लेने वाले सतीश सनपाल और उनकी पत्नी ताबिन्दा की संपत्ति अटैच करने और बैंक खाते फ्रिज करने का आदेश दिया है, ये कवायद संपल संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत की गई है.
सतीश सनपाल के खिलाफ एक्शन-
एफआईयू अधिकारियों ने वहां के सभी बैंकों, वित्तीय संस्थानों और वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स को आदेश दिया है कि वे सतीश सनपाल के फंड और डिजिटल एसेट्स ब्लॉक कर दें. यह बड़ी कार्रवाई सनपाल पर लगे धन शोधन यानी मनी लॉन्ड्रिंग यानी धोखाधड़ी से कमाए धन को वैध बनाने के लिए हेराफेरी और आतंकवाद को वित्तीय सहायता करने से जुड़े संदिग्ध मामलों की जांच के तहत की गई है.
रिकॉर्ड्स खंगाल रहीं दुबई की एजेंसियां-
फिलहाल इस आदेश के साथ ही दुबई की वित्तीय जांच एजेंसियां उनके सभी रिकॉर्ड्स और ट्रांजैक्शंस की पड़ताल कर रही हैं. हालांकि, अभी तक उनके खिलाफ कोई औपचारिक आरोप कोर्ट में घोषित नहीं किए हैं.
आलीशान घर में रहते हैं सतीश-
सतीश परिवार के साथ दुबई के बुर्ज खलीफा में स्थित बेहद आलीशान घर में रहते हैं. उनके पास रॉल्स रॉयस जैसी पांच और अनगिनत कई महंगी सुपर लग्जरी गाड़ियां हैं.
वह दुबई स्थित एनएक्स होल्डिंग कंपनी के चेयरमैन हैं. इनका बिजनेस रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और फाइनेंशियल मार्केट में फैला हुआ है. वह मूल रूप से भारत के जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं.
अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद दुबई और यूएई के भारतीय बिजनेस सर्कल और कॉरपोरेट जगत में हड़कंप मचा हुआ है. सतीश सनपाल को वहां के बड़े और रसूखदार हाई-प्रोफाइल बिजनेसमैन में गिना जाता है.
ये भी पढ़ें: