Advertisement

शादी के बाद पहला वैलेंटाइन्स डे मनाएंगे ये सितारे

बीते साल हमने कई सेलिब्रिटीज को सात फेरे लिए. शादी के बाद अब वह अपना पहला वैलेंटाइन्स डे मनाने के लिए तैयार हैं.

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST
  • साल 2021 में कई बॉलीवुड स्टार्स शादी के बंधन में बंधे.
  • साल की शुरुआत में अभिनेत्री मौनी राय ने अपने बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई.

साल 2021 में कई बॉलीवुड स्टार्स शादी के बंधन में बंधे. साल की शुरुआत में अभिनेत्री मौनी राय ने अपने बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई. शादी के बाद स्टार्स अब पहला वैलेंटाइन्स मनाएंगे. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि शादी के बाद उनका पहला वैलेंटाइन्स कैसा होगा, कौन-अपने पार्टनर को कौन से  तोहफे देगा. 

मौनी रॉय और सूरज नांबियार

बीती 27 जनवरी को मौनी रॉय ने अपने लॉन्ग टाइम बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी रचाई. शादी के बाद की दोनों की काफी प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले से ही वायरल हो रही हैं. अब देखना यह होगा कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे कैसे मनाते हैं.

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

14 दिसंबर को बड़ी धूमधाम से अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक दूसरे के हो गए. उनकी शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी. अंकिता और विक्की ने अपनी शादी के हर फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी. अब देखना बाकी है कि दोनों अपना पहले वैलेंटाइन्स दे कैसे मनाएंगे.

पत्रलेखा और राजकुमार राव

राजकुमार और पत्रलेखा को प्यार का एक आदर्श उदाहरण माना जा सकता है. बॉलीवुड का यह एक ऐसा कपल है, जिसकी शादी के लिए तमाम लोग इंतजार कर रहे थे. दोनों की शादी बेहद सुंदर और सिंपल तरीके से हुई. लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने 15 दिसंबर को शादी रचाई. ये सबके लिए शॉकिंग भी था. अब एक दूसरे के प्यार में डूबे इस कपल के वेलैंटाइन डे का सबको इंतेजार है. 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

साल 2021 की यह ऐसी शादी थी, जिसकी खूब चर्चा हुई. विक्की और कैटरीना ने लंबे समय से अपने रिश्ते को छुपाए भी रखा था और आखिरकार तमाम अफवाहों के बीच 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी. अब ये कपल शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन्स मनाने वाले हैं. 

अनुष्का रंजन और आदित्य सील

एक्टर्स आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने 21 नवंबर 2021 को मुंबई में अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों के सामने सात फेरे लिए. दोनों की ग्रैंड शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिली थी.

आदित्य सील और अनुष्का रंजन भी उन सेलिब्रिटी कपल्स में से हैं जो शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन्स डे मनाएंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement