विजय के गांव Thummanapeta में रश्मिका मंदाना का ग्रेंड वेलकम, 3000 हजार लोगों को दी शादी की दावत और ये खास सौगात

रश्मिका मंदाना और विजय 26 फरवरी को तेलुगू रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने पारंपरिक तरीके से Mementos by ITC Hotels, Ekaya में एक-दूसरे का साथ जीवनभर के लिए स्वीकार किया. उनका वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च को आयोजित होना है. इससे पहले दोनों परिवार के साथ शादी के बाद की रस्में निभा रहे हैं.

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:09 AM IST

शादी के बाद विजय अपनी पत्नी रश्मिका को अपने गांव Thummanapeta लेकर पहुंचे. गांव में नई बहू के स्वागत के लिए खास तैयारियां की गई थीं. पूरे गांव ने कपल का गर्मजोशी से स्वागत किया. गांव के नए घर में गृहप्रवेश की रस्म निभाई गई और भगवान सत्यनारायण की पूजा रखी गई. इस पूजा में रश्मिका और विजय साथ बैठे और विधि-विधान से पूजा संपन्न की.

गांव वालों से मुलाकात
पूजा के बाद नवविवाहित जोड़े की एक झलक पाने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हो गया. गांव के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. रश्मिका और विजय ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया. गांव वालों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया और नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं. इस दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आए.

3000 लोगों के लिए शादी की दावत
शादी के बाद विजय और रश्मिका ने करीब 3000 लोगों के लिए भव्य दावत का आयोजन किया. इस मौके पर विजय खुद रश्मिका को स्टेज पर लेकर आए और गांव के लोगों से अपनी नई बहू का परिचय कराया. कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा था.

शिक्षा के लिए खास एलान
इस खास अवसर पर विजय ने Deverakonda Charitable Trust के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को स्कॉलरशिप देने का एलान किया. यह पहल तेलंगाना के Nagarkurnool district के Achampet division के 44 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए है.

तिरुमाला में लिया आशीर्वाद
गांव में कार्यक्रमों के बाद कपल भगवान का आशीर्वाद लेने Tirumala Tirupati Temple भी पहुंचा. वहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की और अपने नए जीवन की सुख-समृद्धि की कामना की.

शादी के बाद से ही रश्मिका और विजय लगातार परिवार और परंपराओं के साथ जुड़े नजर आ रहे हैं. गांव में मिला यह स्नेह उनके लिए यादगार पल बन गया. अब उनके फैंस उनके वेडिंग रिसेप्शन का इंतजार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED