विजय थलपति और पत्नी संगीता
विजय थलपति और पत्नी संगीता
Actor and TVK Chief Vijay's wife Sangeetha files for divorce, alleges affair with co-actor शादी के 25 साल बाद साउथ सुपरस्टार विजय थलपति और संगीता सोर्नालिंगम तलाक लेने जा रहे हैं. कपल ने 1999 में शादी की थी और अब 25 साल बाद दोनों ने तलाक का फैसला किया है. कपल के दो बच्चे हैं, जासन संजय और दिव्या शाशा. संगीता ने भारतीय न्याय संहिता 1954 के तहत कोर्ट में ये पेटिशन दायर किया है, जो पति या पत्नी को हक देता है कि वह व्यभिचर और क्रूरता को आधार बनाते हुए एक दूसरे से तलाक ले सकते हैं.
इस आधार पर मांगा तलाक
संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है. इस कानून के मुताबिक पति या पत्नी, व्यभिचार (अवैध संबंध) या क्रूरता के आधार पर तलाक की मांग कर सकते हैं. मामला फिलहाल जिला अदालत में चल रहा है और अभी अंतिम फैसला नहीं आया है.
याचिका के अनुसार, संगीता ने आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ शादी के बाद भी संबंध था. उनका कहना है कि साल 2021 में उन्हें इस रिश्ते के बारे में पता चला, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया.
मना करने पर भी चलता रहा अफेयर
याचिका में यह भी कहा गया है कि विजय ने इस रिश्ते को खत्म करने का भरोसा दिया था, लेकिन इसके बावजूद यह संबंध जारी रहा. संगीता का कहना है कि उन्हें इस बात से काफी मानसिक तकलीफ हुई, जिसके चलते उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया.
इस धारा के आधार पर फाइल की तलाक की याचिका
तलाक की अर्जी में संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट की धारा 27(1)(a) और 27(1)(d) का हवाला दिया है, जिनके तहत व्यभिचार(शादी के बाद भी किसी और के साथ अवैध संबंध रखना) और क्रूरता तलाक के आधार माने जाते हैं. अब इस मामले पर फैसला अदालत को करना है. फिलहाल दोनों की ओर से कानूनी प्रक्रिया जारी है और अंतिम निर्णय आना बाकी है.
ये भी पढ़ें