Who Is Sadhvi Satish Sail: ओडिशा के भुवनेश्वर में फेमिना मिस इंडिया 2026 का 60वां संस्करण आयोजित किया गया, जिसमें गोवा की साध्वी सतीश सैल ने जीत हासिल की और मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. देश के अलग-अलग राज्यों से आई 30 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की, उनकी जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर है.
यह खिताब उन्हें मिस इंडिया 2024 की विजेता निकिता पोरवाल ने पहनाया. फिनाले में तीन प्रतिभागियों ने खास प्रदर्शन किया. महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर अप रहीं और जम्मू कश्मीर की श्री अद्वैता सेकंड रनर अप रहीं. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर फेमिना मिस इंडिया 2026 की विजेता हैं कौन...
कौन हैं साध्वी सतीश सैल
साध्वी सतीश सैल मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया है. फिनाले में उन्होंने सिल्वर बीड वर्क वाला खूबसूरत गाउन पहना था, जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही थीं. हालांकि, वह सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं जानी जातीं, बल्कि वे बहुत पढ़ी लिखी और समझदार भी हैं. उन्हें 7 अलग अलग भाषाएं बोलनी आती है. उन्होंने कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया से इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में डबल मेजर किया है. इसके अलवा उन्हें अंतरराष्ट्रीय मामलों और अर्थशास्त्र में रुचि है.
मॉडलिंग में आने से पहले भी उन्होंने कई फैशन शो में हिस्सा लिया और बड़े ब्रांड्स के लिए काम किया है. उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान अकेले 10 देशों की यात्रा भी की है. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें दुनिया को समझने का मौका मिला. वे मॉडलिंग भी करती हैं और कई बड़े फैशन शो में रैंप वॉक कर चुकी हैं. उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए भी काम किया है.
मिस इंडिया बनने के लिए 3 किलो वजन किया कम
मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए साध्वी ने बहुत मेहनत की. उन्होंने करीब 10 किलो वजन कम किया. उनकी पूरी तैयारी सिर्फ 3 महीने में पूरी हुई, जो उनकी मेहनत और लगन को दिखाता है.
वहीं साध्वी की हॉबी बहुत अलग और दिलचस्प हैं. उन्हें फोटोग्राफी, बैडमिंटन और स्केचिंग पसंद है. इसके अलावा उन्हें पॉटरी, मधुमक्खी पालन और टैक्सीडर्मी जैसे अनोखे शौक भी हैं. वे सामाजिक काम भी करती हैं. उन्होंने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए मदद की है, खासकर उन बच्चों के लिए जिन्हें सुनने और बोलने में परेशानी होती है.
भविष्य में बनाना चाहती हैं विश्वविद्यालय
साध्वी का सपना है कि वे एक ऐसा विश्वविद्यालय बनाएं जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ जीवन के जरूरी कौशल भी सिखाए जाएं. उनका मानना है कि लोगों को खासकर महिलाओं को पैसों और जीवन के जरूरी कामों की समझ होनी चाहिए. अब साध्वी भारत का प्रतिनिधित्व मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी, जो वियतनाम में होगा. उन्होंने कहा है कि यह उनकी शुरुआत है और आगे लंबा सफर बाकी है.
ये भी पढ़ें: