scorecardresearch

Deepika Padukone ने दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी, खास अंदाज में किया ऐलान... फैंस के बीच खुशी की लहर

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Deepika Padukone ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है.

Deepika Padukone second pregnancy Deepika Padukone second pregnancy

Deepika Padukone Second Pregnancy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Deepika Padukone ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. इस खबर के सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है. हर कोई इस पावर कपल को बधाइयां दे रहा है और उनके परिवार में आने वाले नए मेहमान के लिए शुभकामनाएं भेज रहा है.

खास अंदाज में किया ऐलान
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ की झलक देखने को मिली, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान एक प्रेगनेंसी किट ने खींचा. तस्वीर में दुआ अपने हाथ में पॉजिटिव प्रेगनेंसी किट पकड़े नजर आईं, जिससे साफ हो गया कि दीपिका दूसरी बार मां बनने वाली हैं. दीपिका ने इस पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ दो ईविल आई इमोजी लगाए, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी.

फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई
जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया. एक यूजर ने लिखा कि दुआ अब बड़ी बहन बनने वाली हैं, वहीं दूसरे ने कपल को दूसरे बेबी के लिए शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर हर कोई इस खबर से बेहद खुश नजर आ रहा है और कपल पर प्यार लुटा रहा है.



Ranveer Singh और दीपिका की लव स्टोरी
बता दें कि, दीपिका और Ranveer Singh बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी. उनकी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग हमेशा फैंस को पसंद आती है. दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी दुआ का स्वागत पहले ही कर लिया है, और अब उनके परिवार में एक और नन्हा सदस्य जुड़ने वाला है. यह साल इस कपल के लिए बेहद खास साबित हो रहा है. एक तरफ जहां रणवीर की फिल्म धुरंधर 2 को शानदार सफलता मिली, वहीं अब यह खुशखबरी उनके जीवन में नई खुशियां लेकर आई है.

GNT Team की तरफ से दीपिका और रणवीर को आने वाले नन्हे मेहमान के लिए ढेरों बधाई!

ये भी पढ़ें: