Vijay Varma On Breakup: तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप को लेकर बोले विजय वर्मा, ट्रोल्स पर दिया कुछ ऐसा जबाव

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विजय वर्मा ने अपनी अपकमिंग सीरीज 'मटका किंग' के प्रमोशन के दौरान तमन्ना भाटिया के साथ अपने ब्रेकअप और उसके बाद हुई ट्रोलिंग पर पहली बार खुलकर बात की है.

Vijay Varma On Breakup
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:18 AM IST

एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज 'मटका किंग' को लेकर काफी चर्चा में हैं और इसके प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की. खासकर तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह की बातें हुईं, उस पर उन्होंने पहली बार साफ तौर पर अपनी बात रखी.

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से लिया ब्रेक
विजय ने बताया कि ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में काफी कुछ कहा गया, जो कई बार उनके काम से हटकर था. इस वजह से उन्होंने महसूस किया कि अब उन्हें थोड़ा रुककर सोचना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया, ताकि खुद को इस नेगेटिविटी से बचा सकें और अपने मानसिक संतुलन को बनाए रख सकें.

परिवार और दोस्तों के करीब आए
सोशल मीडिया से दूरी बनाने का असर उनकी पर्सनल लाइफ पर भी दिखा. विजय ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने परिवार और दोस्तों के साथ दोबारा जुड़ने का मौका मिला. पिछले कुछ समय से वह काम में इतने व्यस्त थे कि अपनों के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे, लेकिन अब वह इस कमी को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं.

ऑनलाइन ट्रोलिंग पर विजय का जबाव
ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर विजय ने कहा कि पहले के समय में किसी को सार्वजनिक रूप से बुरा-भला कहना गलत माना जाता था, लेकिन अब यह आम बात हो गई है. उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में लोग बिना सोचे-समझे कुछ भी लिख देते हैं, चाहे वह सच हो या नहीं. कई बार तो पूरी तरह मनगढ़ंत बातें भी फैलाई जाती हैं, जो किसी के लिए भी नुकसानदायक हो सकती हैं.

दोनों का रिलेशनशिप
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का रिश्ता काफी समय तक चर्चा में रहा. दोनों ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन बाद में मार्च 2025 में अलग होने का फैसला कर लिया. हालांकि, ब्रेकअप की असली वजह सामने नहीं आई, लेकिन खबरों में कहा गया कि दोनों के भविष्य को लेकर सोच अलग-अलग थी.

अब काम और जिंदगी पर फोकस
विजय ने साफ किया कि अब वह सिर्फ उसी चीज पर ध्यान देना चाहते हैं, जिसके लिए वह इस इंडस्ट्री में आए थे, यानी अपना काम. उन्होंने हाल ही में नया घर लिया है और कोशिश करते हैं कि परिवार और दोस्त उनके साथ ज्यादा समय बिताएं. उनके लिए अब संतुलित जिंदगी ज्यादा मायने रखती है.

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED