Advertisement

लॉन्च हुआ 'A Thursday' फिल्म का ट्रेलर, रोंगटे खड़े कर देगा यामी गौतम का किरदार, 17 फरवरी को हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी फिल्म

यामी गौतम के अलावा फिल्म में अभिनेत्री नेहा धूपिया, डिंपल कपाड़िया और अतुल कुलकर्णी जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे. फिल्म में नेहा धूपिया पुलिस अफसर बनीं हैं तो वहीं डिंपल कपाड़िया देश की प्रधानमंत्री का किरदार निभा रही हैं. 

A Thursday movie poster (Instagram)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 10 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST
  • रिलीज़ हुआ यामी गौतम की आगामी फिल्म का ट्रेलर
  • 17 फरवरी को आएगी फिल्म

हाल ही में, अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म ‘अ थर्सडे’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इस ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों को बेसब्री से फिल्म के आने का इन्तजार है. यह एक थ्रिलर फिल्म है और ट्रेलर देखकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई है. 

यामी गौतम के अलावा फिल्म में अभिनेत्री नेहा धूपिया, डिंपल कपाड़िया और अतुल कुलकर्णी जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे. फिल्म में नेहा धूपिया पुलिस अफसर बनीं हैं तो वहीं डिंपल कपाड़िया देश की प्रधानमंत्री का किरदार निभा रही हैं. 

सस्पेंस से भरी है फिल्म की कहानी: 

फिल्म के ट्रेलर को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि इसमें सस्पेंस की कोई कमी नहीं है. यामी गौतम एक प्ले स्कूल टीचर नैना जैस्वाल का किरदार निभा रही हैं. और वह 16 बच्चों को होस्टेज बना लेती हैं. और यहीं से शुरू होती है सारी कहानी.

फिल्म में सभी का किरदार एकदम अलग है. खासकर कि यामी गौतम का. उनका अभिनय एक बार फिर लोगों का दिल जीत रहा है. यह फिल्म 17 फरवरी को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है. ट्रेलर को देखकर हर कोई यही कह रहा है कि यह फिल्म ट्विस्ट्स और टर्न्स से भरी हुई होगी.  


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement