सुपर स्टार यश कि मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सि आज से सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इस फिल्म में यश, कियारा, नयनतारा सहित साउथ के कई बड़े सितारे हैं. हालांकि ये इस साल की बड़े बजट वाले फिल्मों में से एक है, लेकिन फिर भी दिखाए जाने वाले बोल्ड सीन के कारण, फिल्म को रिजीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. बावजूद इसके फिल्म की कमाई के रफ्तार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म बुधवार को ओणम की छुट्टी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन भारत के साथ-साथ अलग-अलग भाषाओं में रिकॉर्ड बनाने लगी.
शाम 4 बजे तक 61 करोड़ से ज्यादा की कमाई
Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के दिन शाम 4 बजे तक फिल्म ने अपने 14,768 शो से भारत में 61.13 करोड़ रुपये नेट कमा लिए थे. फिल्म की कमाई में हिंदी वर्जन का बड़ा योगदान रहा. हिंदी वर्जन ने 33 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन किया. वहीं, कन्नड़ वर्जन भी कमाई के मामले में तेजी से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है. दोपहर 3 बजे तक इसने 14 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. खास बात यह रही कि सुबह के शोज में कन्नड़ वर्जन की ऑक्यूपेंसी 85 प्रतिशत दर्ज की गई. तेलुगु डब वर्जन का प्रदर्शन भी अच्छा रहा, जबकि तमिल और मलयालम वर्जन की रफ्तार फिलहाल थोड़ी धीमी बताई जा रही है.
सुबह के शोज में ही 'धुरंधर' से आगे निकली फिल्म
इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'धुरंधर' साबित हुई थी. फिल्म ने कई रिकार्ड तोड़े थे, लेकिन 'टॉक्सिक' ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के पहले दिन के कलेक्शन को सुबह के शोज में ही पीछे छोड़ दिया. 'धुरंधर' ने दिसंबर में रिलीज के पहले दिन 28 करोड़ रुपये नेट कमाए थे. इसके बाद फिल्म को मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला और उसने आगे चलकर 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यह पिछले साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी. लेकिन अब टॉक्सिव के आगे ये फीका पड़ता दिखाई दे रहा है.
दोपहर तक 'पठान' का रिकॉर्ड भी पार
'टॉक्सिक' की कमाई के रफ्तार का अंदाजा इसी बात से भी लगाया जा सकता है कि फिल्म ने सुबह के शोज में ही 'धुरंधर' की पूरी पहले दिन की कमाई पार कर ली. वहीं पठान ने देशभर में पहले दिन 54 करोड़ रुपए की कमाई की थी, इसके बाद दोपहर के शोज तक फिल्म ने 'पठान' का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया था.
80 करोड़ के पार जाने की उम्मीद
फिल्म की तेज शुरुआत को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि 'टॉक्सिक' पहले दिन के अंत तक 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. हालांकि, यह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के अब तक के सबसे बड़े ओपनिंग डे रिकॉर्ड से पीछे रह सकती है. कन्नड़ इंडस्ट्री में 'केजीएफ चैप्टर 2' के नाम पहले दिन 116 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड है. ऐसे में अब नजर इस बात पर है कि यश की 'टॉक्सिक' अपने पहले दिन की अंतिम कमाई के साथ इस रिकॉर्ड के कितने करीब पहुंचती है.
ये भी पढ़ें