scorecardresearch

Toxic Movie Review: 'किसी से अगर दुश्मनी है तो उसे टॉक्सिक दिखा दो' फिल्म देखकर बाहर निकले दर्शक, यश की Toxic को सोशल मीडिया पर मिल रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन

फिल्म के सिनेमाघरों में पहुंचते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. प्रतिक्रियाओं में फिल्म के बोल्ड सीन्स से लेकर कहानी तक अलग-अलग पहलुओं पर लोग अपनी राय दे रहे हैं.

Advertisement
Toxic Public Review Toxic Public Review

यश के फैंस का इंतजार आज खत्म हो चुका है. मल्टीस्टारर और मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' आज रिलीज कर दी गई है. मेकर्स ने पहले ही इस बात का अंदेशा दे दिया था कि फिल्म काफी बोल्ड होगी. रिलीज के साथ ही अब सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. जहां कुछ लोग फिल्म के बोल्ड कंटेंट को लेकर चर्चा कर रहे हैं, वहीं कुछ दर्शकों ने कहानी और फिल्म के ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए हैं.

बोल्ड सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा
फिल्म रिलीज होने के बाद यश के बोल्ड और इंटिमेट सीन्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. एक यूजर ने यश की शादी और पिता बनने के बाद ऐसे इंटेंस सीन्स करने को लेकर सवाल उठाया. यूजर ने लिखा कि वह सोच रहा है कि यश की पत्नी और बच्चे इस तरह के सीन्स को देखकर किस तरह महसूस करेंगे. 

थिएटर से निकलते लोगों का वीडियो भी चर्चा में
फिल्म देखने के बाद थिएटर से बाहर निकलते दर्शकों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. एक पोस्ट में हैदराबाद के लोगों से पब्लिक रिव्यू लिया गया. वीडियो में फिल्म देखने के बाद कुछ लोग हाथ जोड़ते हुए थिएटर से बाहर निकलते नजर आए. 

किसी ने फिल्म को बताया 'टॉर्चर'
फिल्म को लेकर एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली. एक यूजर ने अपने रिव्यू में फिल्म को 'Total Garbage' बताया. इसके साथ ही फिल्म की कहानी को भी अटपटा करार दिया गया. यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा कि फिल्म 'टॉक्सिक' नहीं, बल्कि 'टॉर्चर' है. उसने इतना तक कह डाला कि अगर किसी से दुश्मनी है तो उसे ये फिल्म दिखा दो.

ये भी पढ़ें