अगर आप कम कीमत में ज्यादा डेटा और OTT एंटरटेनमेंट का फायदा चाहते हैं, तो एयरटेल का नया 200 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. कंपनी ने इस प्लान को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जो अपने मौजूदा प्लान के साथ अतिरिक्त डेटा और प्रीमियम कंटेंट का आनंद लेना चाहते हैं. इस प्लान में 28 दिनों की वैधता, 30GB हाई स्पीड डेटा, Unlimited 5G डेटा और कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस दिया जा रहा है.
28 दिन तक मिलेगा 30GB डेटा और Unlimited 5G
एयरटेल के इस 200 रुपये वाले प्लान के साथ ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता और 30GB हाई स्पीड डेटा मिलता है. इसके अलावा कंपनी Unlimited 5G डेटा का भी लाभ दे रही है. हालांकि इसका फायदा केवल उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जिनके पास 5G स्मार्टफोन है और वे एयरटेल के 5G नेटवर्क वाले क्षेत्र में मौजूद हैं. यह प्लान मौजूदा प्रीपेड प्लान के साथ अतिरिक्त डेटा के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.
मिलेगा Jio Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन
इस प्लान के साथ 28 दिनों के लिए Jio Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. इसकी कीमत 149 रुपये है. इसके जरिए यूजर्स अपने मोबाइल पर लाइव स्पोर्ट्स, फिल्में, वेब सीरीज, Hotstar Specials और अन्य मनोरंजन कंटेंट का आनंद ले सकते हैं.
Airtel Xstream Play Premium का भी मिलेगा फायदा
एयरटेल अपने ग्राहकों को 28 दिनों के लिए Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस भी दे रही है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए Lionsgate Play, Sony LIV, Aha Premium, Chaupal, SunNXT समेत 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का कंटेंट देखा जा सकता है. ऐसे में एक ही रिचार्ज में कई OTT सेवाओं का लाभ मिल जाता है.
डेटा खत्म होने पर कितना लगेगा चार्ज
अगर 30GB डेटा खत्म हो जाता है, तो उसके बाद इस्तेमाल किए गए डेटा पर 50 पैसे प्रति MB की दर से शुल्क लिया जाएगा. इसलिए यूजर्स को तय डेटा सीमा का ध्यान रखना होगा.
जियो के 200 रुपये वाले प्लान से होगी टक्कर
एयरटेल का नया प्लान सीधे जियो के 200 रुपये वाले OTT पास को चुनौती देता है. जियो भी 28 दिनों की वैधता और 30GB डेटा देता है. इसके साथ Jio Hotstar, YouTube Premium, Amazon Prime Video Mobile Edition समेत कुल 16 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है. ऐसे में दोनों कंपनियां कम कीमत में डेटा और मनोरंजन का बेहतर विकल्प देने की कोशिश कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: