Advertisement

दादी ने 2 साल पहले 6 साल के पोते के नाम से खरीदा था कूपन, अब लकी ड्रॉ में मिली फॉर्च्यूनर कार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक लकी ड्रॉ में 6 साल के बच्चे को फॉर्च्यूनर कार मिली. 2 साल पहले दादी ने पोते के नाम से कूपन खरीदा था. अब बच्चे को कार मिली है.

Burhanpur News
अशोक सोनी
  • बुरहानपुर,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST

कहते हैं ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है. ये कहावत अक्सर सच साबित होती रहती है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में भी एक 6 साल के लड़के ने इस कहावत को सच कर दिखाया. दरअसल श्री सरकार धाम आभापुरी में लकी ड्रॉ आयोजित किया गया था. इसमें सीलमपुरा के रहने वाले इस बच्चे को लकी ड्रॉ में फॉर्च्यूनर कार मिली. आपको बता दें कि दादा-दादी बच्चे को लकी मानते हैं और उन्होंने अपने पोते के लिए लकी ड्रॉ का कूपन खरीदा था. इतना बड़ा इनाम मिलने पर पूरा परिवार खुश है.

कार का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत-
फॉर्च्यूनर कार प्राप्त होने पर मेदांश रायकवार का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा. कार की विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया गया. इस दौरान लोगों ने मेदांश रायकवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

श्री सरकार धाम आभापुरी के लक्की ड्रॉ में फर्स्ट प्राइज के रूप में फॉर्च्यूनर कार प्राप्त होना मेदांश रायकवार और उनके परिवार के लिए खुशी का विशेष अवसर रहा. इस मौके पर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखने को मिला.

दादी ने बताई लकी ड्रॉ की कहानी-
ये कहानी मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के एक साधारण परिवार की है. किरण रायकवार ने बताया कि दादी आभा पूरी धाम में एक साल पूर्व आयोजित गरबा कार्यकर्म में शामिल होने गई थी. वहां एक लकी ड्रॉ का कूपन खरीदा और उसपर 6 साल के पोते का नाम उस पर लिख दिया था. उस वक्त उनको यह पता नहीं था कि दो साल से जो सपना परिवार देख रहा है, वह यह कूपन पूरा कर देगा.

दादी ने बताया कि गरबा आयोजन के दौरान जब लक्की ड्रॉ निकाला गया तो उनके पोते का नाम पुकारा गया तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा. एक साल पहले खुला लक्की ड्रॉ एक साल बाद 2026 में मिला तो पूरे परिवार के साथ आसपास के लोगों ने भी जश्न मनाया.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement