Advertisement

ब्लोटिंग से छुटकारा चाहते हैं? अपना लें ये 6 आसान तरीके... दोबारा कभी नहीं होंगे परेशान!

आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत समय पर खानपान की वजह से ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या काफी आम हो गई है. अक्सर लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली ब्लोटिंग पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकती है.

6 easy method to get rid of bloating
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत समय पर खानपान की वजह से ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या काफी आम हो गई है. अक्सर लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली ब्लोटिंग पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकती है. इससे एनर्जी कम होना, पेट खराब रहना और सुस्ती जैसी दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान आदतों को अपनाकर इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
ब्लोटिंग का एक बड़ा कारण शरीर में पानी का रुकना यानी फ्लूइड रिटेंशन होता है. कई लोग सोचते हैं कि पेट फूलने पर पानी कम पीना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है. जब शरीर डिहाइड्रेट होता है, तो वह और ज्यादा पानी रोकने लगता है. इसलिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है.

एक्टिव रहें
लंबे समय तक बैठे रहने की आदत भी ब्लोटिंग को बढ़ा सकती है. इसलिए जरूरी है कि आप दिनभर थोड़ा-थोड़ा चलते-फिरते रहें. हल्की फिजिकल एक्टिविटी से पाचन बेहतर होता है और ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है.

एक्सरसाइज करें
नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर से पसीना निकलता है, जिससे अतिरिक्त पानी अस्थायी रूप से कम होता है. साथ ही यह शरीर के फ्लूइड बैलेंस को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है.

पर्याप्त और अच्छी नींद लें
कम या खराब नींद भी ब्लोटिंग की एक बड़ी वजह हो सकती है. नींद की कमी से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन और सूजन बढ़ती है, जिससे पाचन प्रभावित होता है. इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है.

मीठा, नमकीन और प्रोसेस्ड फूड कम करें
अधिक नमक और चीनी का सेवन शरीर में पानी रोकता है, जिससे ब्लोटिंग बढ़ती है. प्रोसेस्ड फूड में ये दोनों अधिक मात्रा में होते हैं. इसलिए इनका सेवन कम करना फायदेमंद रहता है.

तनाव कम करें
तनाव का सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है. ज्यादा स्ट्रेस लेने से गट हेल्थ खराब होती है और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में योग, मेडिटेशन या पसंदीदा गतिविधियों के जरिए तनाव कम करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement