Advertisement

दिल्ली में एक बार फिर बढ़ा डेंगू का खतरा, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय

आमतौर पर डेंगू बुखार के लक्षणों में एक साधारण बुखार होता है और किशोरों और बच्चों में इसकी आसानी से पहचान नहीं की जा सकती. इसके लिए आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.

डेंगू के लक्षण और बचाव
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:35 AM IST
  • बच्चों में आसानी से नहीं होती डेंगू की पहचान
  • राजधानी में अब तक डेंगू के 48 मामले रिपोर्ट

कोरोना का खतरा कम हुआ तो अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं. पिछले एक हफ्ते में यहां छह नए केस रिपोर्ट किए गए हैं, जिसके बाद मरीजों की कुल संख्या 48 हो गई है. मौसम के बदलाव के दौरान डेंगू का प्रकोप अधिक कहराता है.  

दरअसल, डेंगू वायरस के कारण होता है. यह तब होता है, जब वायरस वाला एडीज मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार लगभग 5,00,000 लोगों को हर साल डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ती है. पिछले साल राजधानी में डेंगू के 9,613 मामले सामने आए थे, जो 2015 के बाद से एक साल में सबसे अधिक थे. इसके अलावा 23 लोगों की मौत हुई थी.

आपका यह जानना जरूरी है कि इससे कैसे बचा जा सकता है और अगर यह आपको हो जाए तो आप कैसे पता लगाएंगे और कैसे इससे बचाव कर सकते हैं. आमतौर पर डेंगू बुखार के लक्षणों में एक साधारण बुखार होता है और किशोरों और बच्चों में इसकी आसानी से पहचान नहीं की जा सकती. 

क्या हैं डेंगू के लक्षण ?

  • बुखार
  • सिर दर्द
  • जी मिचलाना
  • उल्टी लगना
  • हड्डियों और जोड़ों में दर्द
  • आंखों के पीछे दर्द
  • ग्लेंड्स में सूजन
  • स्किन पर लाल चकत्ते होना

कैसे करें डेंगू से बचाव ?

  • मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट, क्रीम, कॉइल और स्प्रे का इस्तेमाल करें
  • हर जाते समय, लंबी बाजू की शर्ट और लंबी पैंट पहनें
  • एयर कंडीशनिंग घर के अंदर इस्तेमाल करें
  • किसी भी जगह ज्यादा दिनों तक पानी न रहने दें
  • किचन में रखे खाने के सामान को हमेशा ठक कर रखें 
  • थोड़ी-थोड़ी देर में गर्म पानी का सेवन करें 
  • छींकने या खांसने के दौरान अपना मुंह और नाक ढक लें

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement