आज यानी 6 मई को दुनिया भर में इंटरनेशनल नो डाइट डे (International No Diet Day)मनाया जाता है. कहते हैं कि एक तरह से आज का दिन चीट डे होता है, जिस दिन आप सब कुछ भुलाकर बस अपने खाने पर ध्यान देते हैं लेकिन, क्या आपको मालूम में कई ऐसे भी लोग हैं जिन्हें हर दिन खाने से पहले कुछ सोचने की जरूरत नहीं होती है. कई सारे लोग हमारे आस-पास ही होते हैं, जो कुछ भी खा लें लेकिन, मौटे नहीं होते हैं. चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण.
आपके जीन्स पर करता निर्भर
इसका सबसे बड़ा कारण है जीन्स. जी हां आपको वजन के घटने और बढ़ने में सबसे ज्यादा रोल प्ले करता है आपके जीन्स. कुछ लोगों में ऐसे जीन्स की सीरिज मौजूद होती है, जो उनके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती हैं या फिर शरीर के फैट को तेजी से कम करती है. यही कारण है कि ये लोग जल्दी मौटे नहीं होते हैं.
फिट एंड एक्टिव रहना जरूरी
आप भले ही खाना ज्यादा खाते हों लेकिन, अगर आप फिट रहते हैं. टाइम टू टाइम चलते हैं या दौड़ते हैं तो आपके शरीर का खाना जल्दी पचता है और आपके मौटे होने की संभावना कम हो जाती है. लेकिन, अगर आपक केवल खाते रहेंगे और एक्सरसाइज नहीं करेंगे तो आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा.
ज्यादा से ज्यादा पानी पीना
अगर आप ज्यादा खाना भी खा रहे हैं लेकिन, टाइम टू टाइम पानी भी पीते हैं तो आपको आसानी होती है वजन कम करने में. क्योंकि आपके शरीर को लगातार पानी की जरूरत होती है.
एक समय सीमा तक ही देखते हैं स्क्रीन
यह लोग कम टीवी और फोन देखते हैं. टीवी और फोन देखने से आपको लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहना पड़ता है और इससे आपरे शरीर पर भारी असर पड़ता है. आप खाने-पीने के बाद चलते-फिरते रहेंगे तो आप भी खूब खा-पीकर भी सेहतमंद रह सकते हैं लेकिन, ध्यान रखें की आप घर का हेल्दी फूड खा रहे हों.
ये भी पढ़ें: