एक महीने तक लगातार नींबू का पानी पीने से क्या होता है? फायदे जान रह जाएंगे दंग

नींबू पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में सहायक होते हैं. एक महीने तक नियमित सेवन से त्वचा साफ और चमकदार दिखाई देने लगती है.

Lemon water health Benefits
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए आसान और घरेलू उपाय खोज रहे हैं. ऐसे में सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने की आदत तेजी से लोकप्रिय हो रही है. आयुर्वेद और आधुनिक शोध दोनों ही मानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति लगातार एक महीने तक नींबू पानी पीता है, तो उसके शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तो आइए जानते हैं, रोज एक गिलास नींबू पानी पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.

डिटॉक्स करने में मददगार
नींबू पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में सहायक होते हैं. एक महीने तक नियमित सेवन से त्वचा साफ और चमकदार दिखाई देने लगती है.

पाचन तंत्र में सुधार
दूसरा बड़ा फायदा है पाचन तंत्र में सुधार. सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से गैस, अपच और कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है. यह पेट को साफ रखने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है.

वजन घटाने में भी सहायक
नींबू पानी वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है. इसमें मौजूद पेक्टिन फाइबर भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है. एक महीने तक नियमित सेवन से वजन में हल्का फर्क देखा जा सकता है, खासकर जब इसे संतुलित आहार और व्यायाम के साथ लिया जाए.
 
इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार
इसके अलावा, नींबू पानी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है. विटामिन C सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव करता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है.

कैसे बनाएं ड्रिंक और कब पिएं?
एक गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें आधा नींबू रस मिलाएं. इसमें एक चम्मच शहद डालें. इसे सुबह खाली पेट ही पिएं. उठने के 15-20 मिनट के अंदर या नाश्ते से कम से कम 30 मिनट पहले इस ड्रिंक को पिएं. इस तरह आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और वेट लॉस कर पाएंगे. 


ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED