Advertisement

लखनऊ में बनकर तैयार हुए 100 हेल्थ एटीएम, जानें इससे कैसे जांच और डॉक्टर से परामर्श लेना हो जाएगा आसान

यह हेल्थ एटीएम सार्वजनिक स्थानों पर 10-15 फीट के बॉक्स में स्थापित किया जाएगा, यहां मशीन लगाई जाएगी और 40 तरीके की जांचे होंगी.

हेल्थ एटीएम
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2022,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST
  • हेल्थ एटीएम की मदद से होगी 40 तरीके की जांच
  • इससे महिलाओं और बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शहरवासियों को स्मार्ट सिटी द्वारा लखनऊ शहर को 100 स्मार्ट हेल्थ एटीएम की सौगात मिलने जा रही हैं. आज लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया और स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक, एससी सिंह ने बैठक में तय किया कि लखनऊ नगर निगम के सभी जोनो और प्रमुख बाजारों में यह हेल्थ एटीएम स्थापित किए जाएंगे, जहां 40 तरह की स्वास्थ्य की जांचे मुफ्त और या कम शुल्क में होंगी. 

लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि यह हेल्थ एटीएम मई माह के आखिरी सप्ताह तक समस्त स्थानों पर चालू हो जाएंगे. इससे महिलाओं और बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा और घर के पास ही इलाज मिल सकेगा. लगभग 60 स्थानों का चयन हो चुका है और बाकी बचे हुए जगहों पर मॉडल बाजारों और नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा. इसके लिए पीजीआई में एक कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है. 

जांच करवाना हो जाएगा आसान

  • यह हेल्थ एटीएम सार्वजनिक स्थानों पर 10-15 फीट के बॉक्स में स्थापित किया जाएगा, यहां मशीन लगाई जाएगी और 40 तरीके की जांचे होंगी. कुछ जांचे मुफ्त में होंगी तो कुछ के लिए नाममात्र ही फीस लगेगी.  
  • महापौर ने जानकारी देते हुए ये भी बताया कि, एसजीपीजीआई के डॉक्टर यहां आने वाले मरीजों को हर समय ऑनलाइन परामर्श भी देंगे, साथ ही मुफ्त या कम शुल्क पर जेनेरिक दवाई भी उपलब्ध कराई जाएंगी.  
  • इन हेल्थ एटीएम में जनरल बॉडी चेकअप के साथ ही कार्डिक , डायबटीज, हीमोग्लोबिन, रेपिड डियग्नोस्टि चेकउप के साथ ही त्वचा, कान, नाक आंख, बीपी, बुखार, ईसीजी, प्रेग्नेंसी, एचआईवी, डेंगू, मलेरिया, थाइरोइड, ऑक्सिजन, कोलेस्ट्रॉल 11 तरह के पेशाब के टेस्ट सहित कुल 40 जांचे हो सकेंगी.
  • हेल्थ एटीएम से गरीब जनता को महंगी जांचों से निजात मिलेगी तो वहीं जनता को उनके घर के पास ही जांच केंद्र उपलब्ध होगा. 

(लखनऊ से सत्यम मिश्रा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें : 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement