Turmeric Face Pack For Skin: टैनिंग और मुहांसे रहेंगे दूर, दमकने लगेगा चेहरा.. बस इस्तेमाल करें से घरेलू नुस्खा

हमेशा त्वचा के लिए महंगी क्रीम काम नहीं करती, बल्कि छोटे घरेलू नुस्खे भी कारगर साबित हो जाते हैं.

Haldi Face Pack For Skin Care
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:24 PM IST

आज के समय में चेहरे पर निखार लाने और टैनिंग हटाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते है. कोई स्किन को ज्यादा रगड़ता है तो कोई महंगी फेयरनेस क्रीम्स का सहारा लेता है. लेकिन ज्यादा स्क्रबिंग करने से त्वचा साफ होने की बजाय लाल और हो सकती है, वहीं क्रीम्स भी हमेशा उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट नहीं देतीं. ऐसे में अगर आप एक आसान और नेचुरल तरीका तलाश रहे हैं, तो भुनी हुई हल्दी का नुस्खा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

इस नुस्खे में भुनी हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है. जो केवल टैनिंग ही नहीं बल्कि डलनेस और एक्ने जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाने में मदद करता है.

किन वजह से होती है टैनिंग
टैनिंग सिर्फ धूप में जाने से ही नहीं होती, बल्कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. लंबे समय तक सूरज की नुकसान पहुंचाने वाली किरणों में रहने से, त्वचा में मेलेनिन का बढ़ना, हार्मोनल बदलाव और बिना सन प्रोटेक्शन के बाहर निकलना. ये सभी कारण त्वचा को डार्क और बेजान बना सकते हैं. इसलिए सही देखभाल के साथ-साथ सही उपाय अपनाना जरूरी है.

हल्दी क्यों है त्वचा के लिए खास?
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. यह स्किन की सूजन को कम करने, मुंहासों को कंट्रोल करने और त्वचा में नेचुरल ग्लो लाने में मदद करती है. इसके लगातार इस्तेमाल से काले धब्बे हल्के हो सकते हैं, समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षण कम हो सकते हैं और सनबर्न से भी राहत मिलती है.

कैसे तैयार करें भुनी हल्दी का फेस पैक
इस आसान नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले हल्दी को तवे पर हल्का भून लें. इसके बाद इसमें थोड़ा नींबू का रस और कॉफी पाउडर मिलाएं. अब इस घोल में शहद डालकर अच्छी तरह से पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को साफ चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें. बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है.

क्या मिलेंगे फायदे?
इस नुस्खे के रेगुलर उपयोग से त्वचा की टैनिंग धीरे-धीरे कम हो सकती है, चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और स्किन टोन में सुधार देखने को मिलता है. साथ ही, त्वचा पहले से ज्यादा साफ, फ्रेश और हेल्दी नजर आती है. अगर आप बिना केमिकल के अपनी स्किन को निखारना चाहते हैं, तो यह घरेलू उपाय जरूर ट्राई कर सकते हैं.

 

Read more!

RECOMMENDED