आज के समय में फिटनेस को लेकर लोगों की फिक्र काफी तेज़ी के साथ बढ़ती जा रही है. लेकिन कई बार लोग इंटरनेट पर वीडियो देख कई ऐसे तरीके भी अपना लेते हैं, जो उन्हें नहीं अपनाने चाहिए. ऐसा ही सवाल कई बार उठता है कि वर्कआउट से पहले खाना चाहिए या खाली पेट एक्सरसाइज करना बेहतर है. यह सवाल उन लोगों के माइंड में ज्यादा आता है तो वेट लूज करना चाहते हैं. कुछ लोग मानते हैं कि खाली पेट वर्कआउट करने से तेजी से फैट बर्न होता है, जबकि कुछ इसे हेल्थ के लिए ठीक नहीं बताते हैं. ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि हमारे शरीर पर खाले पेट वर्कआउट करने के क्या फायदे होते हैं और कितने नुकसान.
फैट बदलता है एनर्जी में
जब आप सुबह बिना कुछ खाए सीधे वर्कआउट करते हैं, तो आपके शरीर में ग्लूकोज का लेवल कम होता है. ऐसे में शरीर एनर्जी के लिए बॉडी में स्टोर फैट का इस्तेमाल करता है. कई लोग इसी वजह से मानते हैं कि खाली पेट वर्कआउट करने से जल्दी वेट लॉस होता है.य
मेटाबोलिज्म को मिलता है बूस्ट
खाली पेट वर्कआउट का सबसे बड़ा फायदा यह होता है यह शरीर को एनर्जी के लिए फैट बर्न करने पर मजबूर करता है. खासतौर पर जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह मददगार हो सकता है. इसके अलावा कुछ लोगों को सुबह हल्का और एनर्जेटिक महसूस होता है, जिससे वे बेहतर तरीके से एक्सरसाइज कर पाते हैं. ऐसे में यह मेटाबोलिज्म को भी एक्टिव करने में मददगार साबित हो सकता है.
मसल गेन की जगह हो सकता है मसल लॉस
खाली पेट वर्कआउट करना हर किसी के लिए सही नहीं होता. कई बार शरीर में एनर्जी की कमी के चलते कमजोरी, चक्कर या जल्दी थकान महसूस हो सकती है. अगर आप हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं, तो शरीर फैट की बजाय मसल्स को ब्रेक करना शुरू कर देता है, जिससे मसल लॉस का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही कुछ लोगों में ब्लड शुगर गिरने की समस्या भी हो सकती है.
डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी
अगर आप हल्की एक्सरसाइज जैसे योग, वॉकिंग या स्ट्रेचिंग करते हैं, तो खाली पेट वर्कआउट कर सकते हैं. लेकिन अगर आप जिम में भारी वेट ट्रेनिंग या कार्डियो करते हैं, तो पहले कुछ हल्का खाना बेहतर रहता है. केला, ड्राई फ्रूट्स या हल्का स्नैक एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. वहीं, डायबिटीज या दूसरे हेल्थ प्रॉब्लम्स वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना खाली पेट वर्कआउट नहीं करना चाहिए.
अगर आप खाली पेट एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो बेहतर होगा पहले एक्सपर्ट की सलाह लें. यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है.