World Plastic surgery Day: क्या प्लास्टिक सर्जरी से सच में बदल जाता है पूरा चेहरा? जानिए 5 बड़े मिथक जो आपको कर देंगे हैरान!

World Plastic surgery Day: कई लोगों के मन में प्लास्टिक सर्जरी को लेकर कई तरह की गलतफहमियां रहती हैं. लेकिन हम आपको बता दें कि प्लास्टिक सर्जरी सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कई मेडिकल समस्याओं के इलाज में भी अहम भूमिका निभाती है. तो आइए जानते हैं प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े 5 ऐसे मिथक, जिनकी सच्चाई हर किसी को पता होनी चाहिए.

World Plastic surgery Day
यामिनी सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST

क्या आप भी प्लास्टिक सर्जरी कराने का सोच रहे हैं? अगर हां, तो हम आपको बता दें कि प्लास्टिक सर्जरी का मतलब सिर्फ खूबसूरती बढ़ाना नहीं है. प्लास्टिक सर्जरी सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कई मेडिकल समस्याओं के इलाज में भी अहम भूमिका निभाती है.  फिर भी आज भी बहुत से लोग इसे केवल ग्लैमर और फिल्मी दुनिया से जोड़कर देखते हैं. हर साल 15 जुलाई को मनाए जाने वाले वर्ल्ड प्लास्टिक सर्जरी डे का मकसद लोगों को इस मेडिकल प्रक्रिया के बारे में सही जानकारी देना और मिथकों से बाहर निकालना है. तो चलिए आज आपको बताते हैं प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े कुछ मिथकों के बारे में, जिसके बारे में हर किसी को जानना चाहिए...

जानिए प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े 5 बड़े मिथक
मिथक: प्लास्टिक सर्जरी सिर्फ सुंदर दिखने के लिए होती है.

सच्चाई: इसका बड़ा हिस्सा रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी का होता है, जिससे शरीर के प्रभावित हिस्से को सामान्य बनाने की कोशिश की जाती है.

मिथक: प्लास्टिक सर्जरी पूरी तरह सुरक्षित और बिना जोखिम की होती है.
सच्चाई: हर सर्जरी की तरह इसमें भी संक्रमण, रक्तस्राव और एनेस्थीसिया से जुड़े जोखिम हो सकते हैं. इसलिए अनुभवी सर्जन का चयन जरूरी है.

मिथक: एक बार सर्जरी कराने के बाद हमेशा के लिए परफेक्ट लुक मिल जाता है.
सच्चाई:
उम्र, लाइफस्टाइल और शरीर में होने वाले प्राकृतिक बदलाव समय के साथ असर डालते हैं. इसलिए हर परिणाम हमेशा स्थायी नहीं होता.

मिथक: प्लास्टिक सर्जरी सिर्फ महिलाओं के लिए होती है
सच्चाई:
आज बड़ी संख्या में पुरुष भी प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी करवा रहे हैं. हेयर ट्रांसप्लांट, गाइनेकोमैस्टिया सर्जरी, फेस लिफ्ट, आइलिड सर्जरी और बॉडी कॉन्टूरिंग जैसी प्रक्रियाएं पुरुषों में भी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं.

मिथक: प्लास्टिक सर्जरी हमेशा जोखिम भरी होती है
सच्चाई:
हर सर्जरी की तरह इसमें भी कुछ जोखिम हो सकते हैं, लेकिन योग्य और अनुभवी प्लास्टिक सर्जन द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पताल में की गई सर्जरी आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है. सही जांच, उचित तैयारी और डॉक्टर की सलाह का पालन करने से जोखिम काफी कम हो जाता है.
 
मिथक: सस्ती जगह से सर्जरी कराना भी सुरक्षित होता है.
सच्चाई:
केवल कम कीमत देखकर फैसला लेना खतरनाक हो सकता है. डॉक्टर की योग्यता और अस्पताल की सुविधाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए.

मिथक: प्लास्टिक सर्जरी का असर हमेशा के लिए रहता है
सच्चाई:
सर्जरी के नतीजे लंबे समय तक रह सकते हैं, लेकिन उम्र बढ़ना, वजन में बदलाव, लाइफस्टाइल और त्वचा की प्राकृतिक प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता। इसलिए कुछ मामलों में भविष्य में टच-अप या अतिरिक्त उपचार की जरूरत पड़ सकती है।

ध्यान रखें ये बातें
प्लास्टिक सर्जरी करवाने से पहले हमेशा बोर्ड-प्रमाणित प्लास्टिक सर्जन से सलाह लें.
सोशल मीडिया पर दिखने वाले Before-After फोटो देखकर फैसला न लें.
अपनी जरूरत, स्वास्थ्य और अपेक्षाओं के बारे में डॉक्टर से खुलकर बात करें.
किसी भी सर्जरी से पहले उसके फायदे, जोखिम और रिकवरी की पूरी जानकारी जरूर लें.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED