Advertisement

भारत

CJP के समर्थक संसद भवन के करीब पहुंचे, गेट बंद किए गए, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी; लाठीचार्ज में कई घायल

gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 20 जुलाई 2026,
  • Updated 3:13 PM IST
1/6

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारी सोमवार को संसद भवन के करीब तक पहुंच गए और संसद परिसर में घुसने की कोशिश की. इसके बाद संसद के मुख्य गेट को बंद कर दिया और पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भीड़ तितर-बितर हो गई. उस समय संसद की कार्यवाही चल रही थी और प्रधानमंत्री समेत सभी सांसद सदन के अंदर मौजूद थे.

2/6

राजीव चौक से संसद तक हंगामा
प्रदर्शनकारियों ने सुबह राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में भी प्रवेश किया. कई प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंच गए. इसके बाद पुलिस ने कई इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए.
 

3/6

कनॉट प्लेस में जाम, बसों की आवाजाही रुकी
मार्च आगे बढ़ते हुए कनॉट प्लेस पहुंच गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने आउटर सर्कल पर कब्जा कर लिया. बसों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिससे इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. जंतर-मंतर, जनपथ रोड और आसपास के इलाकों में भी भारी भीड़ जुटी रही. पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग की.

4/6

RBI के पास 7 प्रदर्शनकारी हिरासत में

पुलिस ने संसद के पास भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नजदीक से CJP के 7 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. हालांकि, अन्य प्रदर्शनकारी अलग-अलग रास्तों से आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे.

5/6

AAP के नेता भी प्रदर्शन में शामिल

जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आतिशी भी पहुंचे. तीनों नेताओं ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए आंदोलन में हिस्सा लिया.

6/6

क्या है CJP का आंदोलन?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 जून से जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही है. संगठन की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी 28 जून से इस आंदोलन से जुड़े हुए हैं. CJP का गठन उस विवाद के बाद हुआ था, जब चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेरोजगार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से किए जाने संबंधी टिप्पणी को लेकर विरोध शुरू हुआ था.
 

Advertisement
Advertisement