Advertisement

भारत

ऊंची-ऊंची लहरें, पेड़ गिरे, सड़कों पर पानी भरा, आंधी... तस्वीरों में देखिए तूफान अर्नब का कहर

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • Updated 7:58 AM IST
1/7

चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट के पास जमीन से टकराया है. लैंडफॉल का प्रोसेस 2-3 घंटे तक चलेगा. तूफान ने कहर बरपाना भी शुरू कर दिया है. समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटों से टकरा रही हैं. तूफान के चलते तेज बारिश हो रही है. तूफानी हवाएं चल रही हैं. सड़कों पर पानी भर गया है. कई जगहो पर पेड़ उखड़ गए हैं.

2/7

तूफान अर्नब समंदर के तट से टकराया है. किनारे पर ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. समंदर का पानी सड़क पर आ गया है.

3/7

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में चक्रवात अर्नब का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. तेज हवाएं चल रही हैं. तूफानी बारिश हो रही है. 

4/7

आंधी के चलते कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं. पेड़ गिरने की वजह से सड़कें जाम हो गई हैं. आवाजाही बाधित हुई हैं. 

5/7

तूफानी हवाओं के चलते लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है. काफी मशक्कत के बाद लोग आगे बढ़ पा रहे हैं.

6/7

प्रशासन लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा है. पुलिस का कहना है कि जरूरी होने पर ही घर से निकले और जलमग्न वाले इलाकों से दूर रहें. तूफान में फंसे लोगों से पुलिस से संपर्क करनी की सलाह दी जा रही है.

7/7

तट से टकराने के बाद चक्रवात करीब एक ही जगह टिका हुआ है. चक्रवात के तट से टकराने की प्रक्रिया अगले 2-3 घंटे तक जारी रह सकती है. 

Advertisement
Advertisement