भारत

Mumbai Monsoon: लंबे समय से था बारिश का इंतजार, आनंद लीजिए- BMC मेयर

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • Updated 2:29 PM IST
1/8

मायानगरी मुंबई में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. आर्थिक राजधानी में झमाझम बारिश हो रही है. जिसकी वजह से पूरा शहर स्लो हो गया है. ट्रैफिक की रफ्तार सुस्त पड़ गई है. जगह-जगह पानी भर गया है. आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

2/8

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने कहा कि इतने लंबे इंतजार के बाद बारिश का आना बहुत अच्छी बात है. मुंबईवासियों को इसका आनंद लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं गांधी मार्केट में हूं और यहां पंप चल रहे हैं. सड़क एकदम साफ है. पूरा प्रशासन मौके पर मौजूद है.

3/8

मॉनसून की पहली बार बारिश मुंबई में मुसीबत बनकर बरसी है. सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक तक पानी में डूब गए हैं. सड़क पर गाड़ी वालों का चलना मुश्किल हो गया है.

4/8

मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई इलाकों में जलभराव हो गया. कई जगहों पर अंडरपास पानी से भर गए हैं. लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है.

5/8

बारिश के चलते ट्रैफिक जाम जैसी हालत हो गई है. एवराई नगर में पानी भरने से सब-वे को बंद कर दिया गया है.

6/8

मुंबई में भारी बारिश से रेलवे सेवा भी प्रभावित हुई है. मुंबई लोकल की ट्रांस हार्बर लाइन पर ट्रैक खराब होने से कई ट्रेनें रद्द की गई हैं.

7/8

अंधेरी अंडरपास में लबालब पानी भरा है. बीएमसी अधिकारी ऋतिक का कहना है कि हम पानी भरने की इस समस्या का कोई अस्थाई समाधान नहीं ढूंढ पाए हैं. हमारे अधिकारी ये सुनिश्चित करने के लिए यहां तैनात हैं कि गाड़ियां यहां से न गुजरे.

8/8

मुंबई में पिछले कुछ घंटों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज हुई है. शहर में औसतन 184 एमएम बारिश हुई है. सबसे ज्यादा पश्चिमी उपनगर में 190 एमएम बारिश हुई है. जबकि पूर्व उपनगर में 154 एमएम बारिश हुई है.