Advertisement

भारत

PM Modi Birthday Jhansi Celebration: झांसी में महिलाओं ने रात 12 बजे केक काटकर मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, सुरक्षा व्यवस्था पर जताया संतोष

अजय झा
  • झांसी,
  • 17 सितंबर 2026,
  • Updated 9:24 AM IST
1/5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर झांसी में महिलाओं और उनके समर्थकों ने रात 12 बजे केक काटकर जश्न मनाया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की गई. कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने मोदी और योगी सरकार के शासन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी संतुष्टि भी जाहिर की. महिलाओं का कहना था कि वे रात में भी बिना किसी डर के प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना पा रही हैं. कार्यक्रम में शामिल सीमा चौबे ने बताया कि रात 12 बजे जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शुरू हुआ, सभी महिलाओं ने एकजुट होकर केक काटा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना के लिए यह आयोजन किया गया है.
 

2/5

सीमा चौबे ने कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार के शासन में महिलाओं को जिस तरह की सुरक्षा मिल रही है, वैसी सुरक्षा उन्होंने पहले किसी सरकार या शासन में महसूस नहीं की. उनका कहना था कि रात 11 से 12 बजे तक महिलाओं का इस तरह प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाना ही इस बात का प्रमाण है कि वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं और उन्हें किसी बात का डर नहीं है.
 

3/5

कार्यक्रम में किरण लता परिहार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की. उन्होंने बताया कि रात 12 बजे प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर केक काटा गया और भगवान से प्रार्थना की गई कि प्रधानमंत्री हमेशा स्वस्थ रहें. किरण लता परिहार ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में झांसी में सुरक्षा व्यवस्था अच्छी है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा की और कहा कि प्रदेश में शासन-व्यवस्था की अच्छी देखरेख हो रही है. उनके मुताबिक, क्षेत्र में गुंडागर्दी का माहौल नहीं है और पुलिस भी लोगों की सुरक्षा के लिए बेहतर तरीके से काम कर रही है.
 

4/5

वहीं कार्यक्रम में मौजूद मोहित राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री बताते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है. मोहित राय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य जन-जन तक सेवा भावना पहुंचाना है और वे इसी उद्देश्य के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
 

5/5

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल लोगों ने केक काटकर खुशी जाहिर की. सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. वहीं महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए मोदी और योगी सरकार के शासन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया.
 

Advertisement
Advertisement