Advertisement

आपके बच्चे भी खेल रहे कोरियन गेम? तो हो जाएं सावधान... टास्क पूरा करने के लिए तीन सगी बहनों ने लगाई 9वीं मंजिल से छलांग

ये मामला आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि बच्चों को क्या फोन देना चाहिए या नहीं. मामला यूपी के गाजियाबाद का है, जहां तीन नाबालिग बहनों 9वीं मंजिल से कूद कर अपनी जान ले ली. पुलिस को शक है कि कोरियन गेम के वजह से तीनों बहनों की जान गई है.

सांकेतिक तस्वीर
gnttv.com
  • गाजियाबाद,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद सनसनीखेज और दुखद मामला सामने आया है. यहां तीन सगी नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. 

देर रात की घटना से मचा हड़कंप
घटना बीती रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है. अचानक हुई इस वारदात के बाद इलाके और लोगों में अफरा-तफरी मच गई है. कुछ लोगों की भिड़ और परिवार के लोगों की रोने की आवाज के बाद स्थानीय लोग मौके पर वारदात वाली जगह पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

एक ही परिवार की थीं तीनों बहनें
बताया जा रहा है कि जिनकी मौत हुई, वह तीनों बहनें थी और नाबालिग भी. साथ ही तीनों का ताल्लुक एक ही परिवार से था. एक साथ तीन बच्चियों की मौत से परिवार गहरे सदमे में है. पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल बना हुआ है. किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ की तीनों ने एक साथ कूद कर अपनी जान दे दी. 

गेमिंग ऐप की लत की आशंका
अभी तक प्राप्त हुई जानकारी से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि जिन तीन बहनों ने आत्महत्या की वह एक ऑनलाइन कोरियन गेमिंग ऐप की आदी थी. बताया जा रहा है कि वह ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं. हालांकि पुलिस ने ये आशंका जताई है कि हो सकता है तीनों बहनों की जान इस गेम के वजह से गई हो.

सामूहिक आत्महत्या का कारण साफ नहीं
तीनों बहनों ने आखिर आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाया है. पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. यह मामला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी का है.

मोबाइल और डिजिटल गतिविधियों की जांच
पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही, तीनों बहनों के मोबाइल फोन और उनकी डिजिटल गतिविधियों की भी बारीकी से जांच हो रही है. पुलिस का दावा है कि जांच पूरी होने के मौत का कारण सामने आ पाएगा. फिलहाल कुछ भी कहा नहीं जा सकता.

हर पहलू से की जा रही जांच
हालांकि अभी पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी और आत्महत्या का कारण साफ निकल कर आ पाएगा. 

(रिपोर्ट- मयंक गौड़)

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement