Advertisement

Ranchi: उम्र छोटी लेकिन हौसले बुलंद, 7 साल में लहरों से लड़ने को तैयार.. लिया संकल्प श्रीलंका से भारत तक 30 किमी तैराकी का

हौसला हो तो ऐसा, कि जोखिम की भी परवाह न हो. ऐसी ही मिसाल है रांची के ईशान जो 30 किमी की तैराकी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं.

पानी में तैरते ईशान
gnttv.com
  • रांची,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:35 PM IST

राजधानी रांची का रहने वाला लड़का ईशान जिसकी उम्र केवल सात साल है, इन दिनों समंदर की लहरों को मात देने का सपना देख रहा है. अपनी उम्र के बच्चों से अलग, ईशान ने एक बेहद कठिन लक्ष्य तय किया है. यह लक्ष्य है श्रीलंका के तल्लईमन्नार से भारत के धनुषकोड़ी तक तैरकर आना. इतनी कम उम्र में समंदर की लहरों से टकराने का फैसला ईशान ले चुका है. बता दें कि  वह करीब 30 किलोमीटर लंबे इस समुद्री सफर को पूरा अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना चाहता है.

ईशान की जबरदस्त तैयारी
इस चुनौती के लिए ईशान रोज घंटों पानी में कड़ी मेहनत कर रहा है. उसका यह साहस भरा सफर 30 अप्रैल से शुरू होगा. ईशान बताता है कि जो पिछला रिकॉर्ड है वो 10 घंटे 50 मिनट में बना है और वह उसे तोड़ना चाहता है. उसका टार्गेट है कि वह सफर को 9 घंटे में पूरा करें.

ईशान बताता है कि वह हर दिन 15 से 20 किलोमीटर तक तैराकी की प्रैक्टिस कर रहा है. इस दौरान उनके कोच अमन कुमार जायसवाल लगातार उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं और हर पहलू पर बारीकी से काम कर रहे हैं. 

क्या कहना है कोच का?
कोच अमन कुमार बताते हैं कि वह ईशान को पिछले 3 महीने से प्रैक्टिस करवा रहे हैं. वह बताते हैं कि हमारा लक्ष्य है कि श्रीलंका से रामेश्वरम तक 30 किलोमीटर की दूरी कम समय में पूरा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए.

क्या कहना है ईशान की मां का?
ईशान की मां मनीषा बताती हैं कि तैराकी बचपन से ही उसकी पहली पसंद रही है. ढाई साल की उम्र से ही ईशान पानी में उतरने लगा था और जहां भी पानी दिखता, कूद पड़ता था. उसकी इसी खास प्रतिभा को पहचानकर परिवार ने उसे प्रोफेशनल ट्रेनिंग दिलाई.

- आकाश कुमार की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement