अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद चैंपियन बने वैभव सूर्यवंशी का ड्रेसिंग रूम में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. इसमें वैभव कहते नजर आ रहे हैं कि पंजाबी गाना समझ में नहीं आ रहा भोजपुरी बजाओ, फिर इसके बाद वैभव डांस करने लगते हैं. वहीं भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित कई दिग्गजों ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी है.
छठी बार ट्रॉफी देश के नाम
U19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारतीय टीम ने छठी बार अपने नाम किया है. फ़ाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया था. इस बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम जश्न में मनाते हुए नजर आई. ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों ने डांस किया.
सचिन और नीतीश कुमार ने दी बधाई
U19 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने पर धमाकेदार डांस भी किया है. इस डांस का वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने सोशल साइट्स पर डाला हैं. इसके बाद इस वीडियो ने भी धमाल मचा दिया है. लोग इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सचिन तेंदुलकर के द्वारा एक्स पर दिए गए बधाई को शेयर करते हुए लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी, आपके प्रेरणादायक शब्दों और प्रोत्साहन के लिए हार्दिक धन्यवाद. आपका समर्थन युवा प्रतिभाओं को बड़े सपने देखने और देश के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है.
सभी खिलाड़ियों में उत्साह
U19 वर्ल्ड कप चैम्पियन बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी सूर्यवंशी भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए नजर आए हैं. इस धमाकेदार डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वैभव इस वीडियो की शुरुआत में कहते नजर आया की पंजाबी गाना समझ नहीं आ रहा गाइज अभी भोजपुरी लगेगा इसके बाद वैभव सूर्यवंशी भोजपुरी स्टार पवन सिंह की फिल्म भोजपुरिया राज के फेमस गाना Sorry, Sorry कहा तारू गाने पर डांस करने लगें. वैभव के साथ इस गाने पर भारतीय टीम के बांकी खिलाड़ी भी डांस करते हुए नज़र आए. वायरल वीडियो में आखिरी में वैभव ने कहा कि अब मेरे तरफ से आज के लिए इतना ही काफी है.