Akasa Air’s First Flight: अकासा एयर की पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, जेट एयरवेज ने भेजी शुभकामनाएं

इस एयरलाइन का उद्घाटन आज सुबह हुआ है. उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को अकासा एयर की पहली व्यावसायिक उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सिंधिया ने कहा कि यह वास्तव में भारत में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए एक "नई सुबह" है.

अकासा एयर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST
  • अकासा एयर की पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान
  • जेट एयरवेज ने अकासा एयर को भेजी शुभकामनाएं

एविएशन सेक्टर में आज एक नई एयरलाइन जुड़ चुकी है. दरअसल राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयरलाइंस ने मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली उड़ान भरी है. अकासा एयर को बीती 7 जुलाई को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की तरफ से अपना एयर ऑपरेटर प्रमाण पत्र मिला था. अकासा एयर बिग बुल राकेश झुनझुनवाला और विमानन दिग्गज आदित्य घोष और विनय दुबे ने मिलकर शुरू की है.

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद झुनझुनवाला ने अपने बयान में कहा, "मुझे आपको (सिंधिया) धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि लोग कहते हैं कि भारत में बहुत खराब नौकरशाही है, लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हमें जो सहयोग दिया है, वह अविश्वसनीय है." उन्होंने आगे कहा, "दुनिया के किसी भी कोने में 12 महीने में एक एयरलाइन के खुलने की कल्पना नहीं की जा सकती है. आम तौर एक बच्चे को पैदा होने में 9 महीने का समय लगता है, और हमने 12 महीने में एक एयरलाइन खोल दी. यह नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग के बिना संभव नहीं होता."

इस एयरलाइन का उद्घाटन आज सुबह हुआ है. उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को अकासा एयर की पहली व्यावसायिक उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सिंधिया ने कहा कि यह वास्तव में भारत में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए एक "नई सुबह" है. उन्होंने कहा, "दुनिया भर में यह क्षेत्र पिछले एक या दो दशक से बहुत ही कठिन समय से गुजर रहा है." उन्होंने कहा कि, "एक वक्त ऐसा था, जब भारत में कई सारे नए बिजनेस खुल रहे थे, लेकिन बीते एक दशक से कई सारी एयरलाइंस बंद हुई हैं." 

जेट एयरवेज ने अकासा एयर को भेजी शुभकामनाएं
जेट एयरवेज ने अकासा एयर की पहली उड़ान के मौके पर कहा कि एयरलाइन आकाश में राकेश झुनझुनवाला समर्थित एयरलाइन में शामिल होने के लिए उत्सुक है. जेट एयरवेज ने ट्वीट कर कहा कि, "जेट एयरवेज में हम सभी की ओर से, हम आपको @AkasaAir की सफलता की कामना करते हैं! आज आपका दिन है, और आपका आकाश! जल्द ही वहां आपसे जुड़ने के लिए तत्पर हैं!" अकासा एयर क्रमशः 13 अगस्त, 19 अगस्त और 15 सितंबर से बेंगलुरु-कोच्चि, बेंगलुरु-मुंबई और चेन्नई-मुंबई मार्गों पर सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार है.


 

Read more!

RECOMMENDED