Advertisement

Bhadohi Crime News: 'तुम इंस्टाग्राम वीडियो बनाती हो... तुम इसी लायक हो', अश्लील हरकत की शिकायत पर कंटेंट क्रिएटर को दारोगा ने डांटकर भगाया

भदोही में अश्लील हरकतों की शिकायत लेकर थाने पहुंची कंटेंट क्रिएटर को दारोगा ने कथित तौर पर डांटकर भगा दिया. वीडियो वायरल होने पर दारोगा निलंबित हुआ और दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

AI made Image
महेश जायसवाल
  • भदोही,
  • 11 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:28 AM IST

भदोही जिले में अश्लील हरकतों की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक कंटेंट क्रिएटर को दारोगा द्वारा अपमानित कर थाने से भगा देने का मामला सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दारोगा को निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया है. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है.

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र का ये मामला है, जहां की रहने वाली एक युवती इंस्टाग्राम पर डांसिंग वीडियो बनाती है. आरोप है कि जब वह घर से बाहर निकलती है तो गांव के दो लड़के बहाल दुबे, संदीप यादव और उनके सहयोगी अश्लील हरकतें करते हैं और गंदी-गंदी शब्दों का प्रयोग करते हैं. पीड़िता अपनी मां के साथ आरोपियों के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची थी.

दारोगा पर डांटकर भगाने का आरोप
आरोप है कि शिकायत सुनने के बाद थाने में मौजूद दारोगा श्याम नारायण यादव ने पीड़िता को डांटकर यह कहते हुए भगा दिया कि, 'तुम वीडियो बनाती हो, जाओ, तुम इसी लायक हो.' इस दौरान पीड़िता ने दारोगा की इस हरकत का वीडियो बना लिया. इसके बाद उसने पूरी आपबीती अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताते हुए वीडियो अपलोड किया. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले का संज्ञान लिया और दारोगा को निलंबित कर दिया. साथ ही विभागीय जांच का आदेश भी दिया गया है.

वहीं, अश्लील हरकत करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement