Advertisement

दिल्ली में आज 6 मेट्रो स्टेशन बंद, 30 जगह ट्रैफिक डायवर्जन, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेंगे विपक्षी दल, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

कांग्रेस सहित INDIA ब्लॉक में शामिल अन्य विपक्षी पार्टियां आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगी. इसके चलते सेंट्रल दिल्ली के कई रास्ते और मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है.

Delhi Metro shuts entry, exit at six stations for 'security reasons' ahead of Congress' protest
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST
  • दिल्ली में आज 6 मेट्रो स्टेशन बंद
  • 30 जगह ट्रैफिक डायवर्जन

कांग्रेस सहित INDIA ब्लॉक में शामिल अन्य विपक्षी पार्टियां आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगी. इस मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से 6 मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक एंट्री और एग्जिट बंद कर दी है. वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी राजधानी में करीब 30 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन बताया है.

दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे में ऑफिस जाने वाले लोगों और दूसरे यात्रियों को घर से निकलने से पहले रास्तों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

 

ये 6 मेट्रो स्टेशन शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे
DMRC के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था के चलते सोमवार को छह मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे. हालांकि, इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा चालू रहेगी.

  • पटेल चौक

  • जनपथ

  • राजीव चौक

  • मंडी हाउस

  • केंद्रीय सचिवालय

  • बाराखंभा रोड

दिल्ली की 30 जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब 30 स्थानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इनमें मंडी हाउस, पटेल चौक, जंतर-मंतर रोड, संसद मार्ग, कनॉट प्लेस, धौलाकुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां और लोधी रोड फ्लाईओवर समेत कई प्रमुख इलाके शामिल हैं. इसके अलावा, रेल भवन, गोल डाकखाना, आरएमएल अस्पताल और बाराखंभा रोड के आसपास भी ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि प्रभावित इलाकों में गैर-जरूरी यात्रा से बचें. सड़क पर लगे डायवर्जन संकेतों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों के मुताबिक चलें.

 

क्यों हो रहा है यह विरोध प्रदर्शन?
विपक्ष का यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. विपक्षी दलों का आरोप है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं हुई हैं. वे CEC ज्ञानश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष के नेता और आम नागरिक आज शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालकर चीफ जस्टिस को एक ज्ञापन सौंपेंगे.

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement