Advertisement

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना

राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम बदला और कई इलाकों में हल्की बौछारें पड़ीं. बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आई और लोगों को पिछले दिनों की गर्मी से राहत मिली. हालांकि, बारिश रुकने के बाद हवा में नमी बढ़ने से उमस महसूस हुई.

Delhi_Ncr Rain
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST
  • गाजियाबाद के कई इलाकों में झमाझम बारिश
  • गर्मी और उमस से मिली राहत

दिल्ली-NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. सोमवार को दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई इलाकों में बारिश हो रही है. काले बादलों और ठंडी हवाओं के साथ हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है.

रविवार को हल्की बारिश, तापमान भी सामान्य से कम
राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम बदला और कई इलाकों में हल्की बौछारें पड़ीं. बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आई और लोगों को पिछले दिनों की गर्मी से राहत मिली. हालांकि, बारिश रुकने के बाद हवा में नमी बढ़ने से उमस महसूस हुई. रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है.

नोएडा-गाजियाबाद में काले बादल और बारिश
दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम का असर देखने को मिला. दोनों शहरों में आसमान में काले बादल छाए रहे और तेज हवा के साथ बारिश हुई. फरीदाबाद में भी बारिश के कारण लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी और उमस से राहत मिली. बारिश के चलते सड़कों पर कई जगह पानी जमा हुआ, लेकिन गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश का राहत के तौर पर स्वागत किया. मौसम विभाग ने सोमवार को भी NCR के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है.

सोमवार को बारिश, लेकिन उमस भी करेगी परेशान
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होगा. इसके बावजूद दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हवा में नमी 60% से ज्यादा रहने के कारण बारिश के बाद उमस बढ़ सकती है. यानी दिन में बादल और बारिश से तापमान कुछ कम महसूस हो सकता है, लेकिन बारिश थमते ही चिपचिपी गर्मी परेशान कर सकती है.

मंगलवार से फिर बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार से शनिवार तक आसमान में बादलों की आवाजाही कम हो सकती है. धूप निकलने के कारण तापमान फिर बढ़ेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में अगले कुछ दिनों में दिल्ली-NCR के लोगों को एक बार फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement