Advertisement

Delhi Weather Forecast: बारिश और आंधी के बाद मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए जारी किया रेड अलर्ट, जानिए कैसा होगा राजधानी का तापमान

दिल्ली में रविवार तड़के तेज़ बारिश और आंधी ने राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे लोगों को राहत पहुंचाई है. हालांकि अगली सुबह मौसम विभाग ने दिल्लीवालों के लिए रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है.

Representational Image: AI
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2025,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) में रविवार तड़के तेज आंधी और बारिश के बाद दिल्लीवालों ने राहत की सांस ली है. यहां आंधी आने के बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई. 100 किमी/घंटा से अधिक की गति से तूफानी हवाएं चलीं और कुछ इलाकों में ओले गिरे. इससे तापमान में गिरावट आई है. इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है.

आईएमडी ने क्या कहा?
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को और ज्यादा बारिश और आंधी की संभावना है. साथ ही अलग-अलग इलाकों में ओले गिरने की संभावना भी है. मौसम विभाग ने दोपहर तक शहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. 

तूफान के बाद घटा तापमान
तापमान 35 डिग्री सेल्सियस (सुबह 2:30 बजे दर्ज) से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस (सुबह 4:30 बजे दर्ज) हो गया है. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, साथ ही सफदरजंग में ओले भी गिरे. पूरे शहर में 50 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और धूल के कारण दृश्यता रात दो बजे 4,000 मीटर से घटकर सुबह तीन बजे लगभग 1,500 मीटर रह गई." 

आईएमडी ने कहा कि सफदरजंग में तूफान के साथ बौछारें दर्ज की गईं. पहली सुबह 3:48 से 3:50 बजे के बीच तूफान आया. जब हवा की गति 84 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई. दूसरा तूफ़ान सुबह 3:58 से 4:00 बजे के बीच आया, जिसमें अधिकतम हवा की गति 104 किमी/घंटा पहुंच गई थी. यह इस मौसम में दर्ज की गई सबसे तेज़ हवा थी. 

इससे पहले, सबसे ज़्यादा हवा की गति 96 किमी/घंटा थी, जो 1 जून को दर्ज की गई थी. सुबह 5:30 बजे तक आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में 42 मिलीमीटर, पालम में 15.3 मिलीमीटर, दिल्ली यूनिवर्सिटी में 9 मिलीमीटर और पूसा में 29 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. 

बारिश, आंधी की अब भी संभावना
आईएमडी ने दोपहर तक और बारिश का अनुमान लगाया है. साथ ही बारिश और आंधी की एक और तेज लहर की संभावना है. अधिकारी ने कहा, "रविवार की सुबह फिर से आंधी आने की उम्मीद है, जिसमें बारिश होगी और हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी." बारिश और आंधी की गतिविधि से राजधानी में पड़ रही गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement