Advertisement

Dhanteras 2026 Shopping List: धनतेरस पर क्या हैं वह चीजें, जिन्हें खरीदने से आती है लक्ष्मी घर

धनतेरस पर खरीदारी का अपना धार्मिक महत्व है. इस शुभ अवसर पर कुछ चीजें घर लाना अत्यंत फलदायी माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, इन चीजों को खरीदने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा और सुख-समृद्धि बनी रहती है.

Dhanteras 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

दिवाली से पहले धनतेरस एक प्रमुख दिन होता है. धनतेरस के दिन बाजार ग्राहकों और खरीददारों से भर जाता है. कोई सोने-चांदी के गहने खरीद रहा होता है, तो कोई नए बर्तन और घर के लिए जरूरी सामान खरीदने में लगा होता है. लेकिन लगभग हर कोई इस दिन लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति जरूर खरीदता है. आपने भी अपने घर में बड़े-बुजुर्गों को धनतेरस पर कुछ खास चीजें खरीदते देखा होगा. दरअसल, इस दिन खरीदारी को लेकर कई पुरानी मान्यताएं जुड़ी हुई हैं. माना जाता है कि कुछ चीजें घर लाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि आती है. लेकिन क्या हर चीज खरीदना जरूरी है? धनतेरस पर किन चीजों को शुभ माना जाता है और इनके पीछे क्या मान्यता है? आइए जानते हैं.

सोना-चांदी 
धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. इस दिन लोग सोने-चांदी के सिक्के, गहने या बर्तन खरीदते हैं. धार्मिक मान्यता है कि सोने का संबंध मां लक्ष्मी और चांदी का संबंध चंद्रमा से है. इसलिए धनतेरस पर इन धातुओं को घर लाना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

नए बर्तन
धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा भी काफी पुरानी है. पहले इस दिन पीतल, तांबे और कांसे के बर्तन खरीदे जाते थे. अब लोग अपनी जरूरत के हिसाब से स्टील और दूसरी धातुओं के बर्तन भी खरीदते हैं. मान्यता है कि नए बर्तन घर में बरकत और खुशहाली का प्रतीक होते हैं.

झाड़ू 
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा भी कई घरों में देखने को मिलती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इसे घर की गंदगी और नकारात्मकता दूर करने का प्रतीक माना जाता है. इसलिए इस दिन झाड़ू खरीदकर घर लाना शुभ माना जाता है.

धनिया
धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान धनिया के बीज मां लक्ष्मी को अर्पित किए जाते हैं. इसके बाद इन्हें घर के गमले या खेत में बोने की भी परंपरा है. मान्यता है कि धनिया के बीजों का उगना घर में धन-धान्य और खुशहाली आने की उम्मीद होती है.

गोमती चक्र और कौड़ियां
धनतेरस पर गोमती चक्र और कौड़ियां खरीदने की भी परंपरा है. इन्हें मां लक्ष्मी का शुभ प्रतीक माना जाता है. कई लोग इन्हें धनतेरस की पूजा में रखते हैं और बाद में तिजोरी या पूजा स्थल पर संभालकर रखते हैं. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

मिट्टी के दीये भी खरीदें
धनतेरस पर मिट्टी के दीये खरीदना भी त्योहार की परंपरा का हिस्सा है. दिवाली के दिन इन्हीं दीयों से घर और आंगन रोशन किए जाते हैं. पूजा में भी मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल होता है. माना जाता है कि दीपक की रोशनी से घर में सकारात्मकता और खुशहाली आती है. 
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement