तुम काले हो...मैं अच्छा लड़का डिजर्व करती हूं...प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या और फिर लूट की रची साजिश

मृतक के परिजनों ने आरोपी पत्नी प्रियंका के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और यह घटना उसी का परिणाम है. मृतक की मां और बहन ने दावा किया कि प्रियंका का व्यवहार शुरू से ही ठीक नहीं था और वह अक्सर झगड़ा करती रहती थी.

Dhar Murder Case
gnttv.com
  • धार,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

मध्यप्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा में हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है. दरअसल मृतक की पत्नी प्रियंका ने ही अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. एक लाख रुपये में सुपारी देकर पति देवकृष्ण की हत्या कर दी. वारदात के बाद उसने इस पूरे घटनाक्रम को लूट के लिए हत्या बताया, लेकिन पुलिस के सामने उसके सारे दांव-पेंच फेल हो गए. मृतक के परिजनों ने आरोपी पत्नी प्रियंका के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और यह घटना उसी का परिणाम है. मृतक की मां और बहन ने दावा किया कि प्रियंका का व्यवहार शुरू से ही ठीक नहीं था और वह अक्सर झगड़ा करती रहती थी.

तुम काले हो, मेरे लायक नहीं हो
मामले में एक चौंकाने वाला एंगल भी सामने आया है. परिजनों के मुताबिक, प्रियंका अक्सर मृतक को उसके रंग को लेकर अपमानित करती थी. वह कहती थी कि तुम काले हो, तुम मेरे लायक नहीं हो, मैं कोई अच्छा लड़का डिजर्व करती हूं.' इतना ही नहीं, वह अक्सर पति पर तलाक का दबाव भी बनाती थी और कहती थी कि वह उसे खुश नहीं रख पा रहा है.

2020 से चल रहा था अफेयर
मृतक की बहन ज्योति ने आरोप लगाया कि प्रियंका का किसी अन्य व्यक्ति से 2020 से अफेयर चल रहा था, जो अब तक जारी था. उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति हर 3-4 दिन में गांव आता था और घर के बाहर से गुजरता था, जबकि प्रियंका खिड़की पर खड़ी रहती थी. इससे परिवार को पहले से ही संदेह था कि मामला सिर्फ घरेलू विवाद तक सीमित नहीं है.

घर में हर वक्त झगड़ा, परिवार से दूरी
ज्योति के अनुसार, प्रियंका का स्वभाव बेहद चिड़चिड़ा था. वह न तो ठीक से बात करती थी और न ही परिवार के सदस्यों को पसंद करती थी. वह चाहती थी कि घर में मां और बहन नजर न आएं और पति भी उसके आसपास न रहे. ज्योति ने बताया, 'भैया कमरे में जाते थे तो वह बाहर आ जाती थी, बाहर आते थे तो फिर झगड़ा शुरू हो जाता था.' 

पहले भी कर चुकी थी मारपीट
मृतक की मां लक्ष्मी बाई ने भी बहू पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि प्रियंका पहले भी हाथापाई कर चुकी थी, जिसके बाद वह तीन साल तक अपने मायके में रही. समाज के लोगों के समझाने पर वह वापस आई, लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला. मां ने कहा कि वह हमेशा विवाद करती थी, फोन पर भी झगड़ा करती थी और घर में शांति नहीं रहने देती थी. परिजनों ने इस पूरे मामले में प्रियंका को दोषी ठहराते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मृतक की मां ने कहा कि उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि बेटे को न्याय मिल सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है.

-छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED