Advertisement

नेपाल में भारी तबाही, गोपालगंज में अलर्ट, अगले कुछ घंटे काफी अहम

नेपाल में बाढ़ से भारी बर्बादी हुई है. अब पानी भारत की तरफ बढ़ रहा है. बिहार के गोपालगंज में इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. गोपालगंज के DM ने खुद मोर्चा संभाला है. लोगों से ऊंचे जगहों पर जाने की अपील कर रहे हैं. अगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं.

Gopalganj News
विकाश कुमार दुबे
  • गोपालगंज,
  • 26 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:09 PM IST

तिब्बत से आई बाढ़ से नेपाल में भारी के बाद बिहार के गोपालगंज में हाई अलर्ट जारी किया गया है. डीएम समीर सौरभ ने जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन को तटबंधों की 24 घंटे निगरानी करने का निर्देश दिया है. वहीं, नदी के आसपास और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित व ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है. जिला प्रशासन ने लोगों से मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी की तरफ न जाने की अपील की है. 

लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील-
गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर गोपालगंज में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. गंडक नदी के निचले इलाके में बसे गांव को खाली करने का निर्देश दिया गया है. जिला प्रशासन के अधिकारी माइकिंग कर लोगों को उंचे स्थानों पर जाने की अपील कर रहें हैं. सदर प्रखंड के सीओ रजत वर्णवाल बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर माइकिंग कर रहें हैं. वहीं, बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम भी तटबंधों की निगरानी में जुट गयी है.

लोगों से पैनिक नहीं होने की अपील-
आज सुबह तिब्बत के क्षेत्र में ग्लेशियर लेग आउटबस्ट हुआ था, जिसके कारण पानी नेपाल की तरह बढ़ा है और वह पानी भारत की तरफ आ रहा है. पानी के गंडक नदी में आने की संभावना है, इसको लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है. ज्यादा से ज्यादा 3 लाख क्यूसेक पानी आने की संभावना है. कुछ निचले इलाकों में पानी आ सकता है. सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी को निचले इलाकों में जाने का निर्देश दिया गया है. नाव के परिचालन पर भी रोक लगा दी गई है और लोगों से अनावश्यक नदी और निचले इलाकों में नहीं जाने की अपील की जा रही है.

अगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण-
डीएम समीर सौरभ के निर्देश पर सीओ व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी तटबंधों व निचले इलाकों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. गोपालगंज सीओ रजत वर्णवाल ने बताया कि अभी-अभी सूचना प्राप्त हुई है कि तिब्बत के क्षेत्र में एक ग्लेशियर फटा है. ग्लेशियर का पानी नेपाल के रास्ते गंडक बैराज होते हुए गोपालगंज में आने की संभावना है. इसको लेकर सभी ग्रामीणों को माइकिंग के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है. लोगों को निचले इलाकों व नदी में नहीं जाने की सलाह दी गई है, अगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण है. वही स्थानीय मुखिया धर्मराज प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी ग्रामीणों, किसानों व मछुआरों को अगले 48 घंटे तक नदी में या आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement