Advertisement

12 साल बड़ी महिला से प्यार पड़ा भारी, विरोध के बाद दोनों ने उठाया ऐसा कदम, गांव रह गया सन्न

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां कथित प्रेम संबंध के विरोध के बाद 18 वर्षीय युवक और 30 वर्षीय विवाहित महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

Man hangs himself after affair with married woman
प्रशांत पाठक
  • हरदोई,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बेमेल प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत सामने आया है. यहां 18 साल के युवक और 30 साल की विवाहित महिला ने एक साथ मौत को गले लगा लिया. दोनों के शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अलग-अलग पेड़ों से फांसी के फंदे पर लटके मिले. बताया जा रहा है कि महिला के परिजनों ने एक दिन पहले युवक के घर जाकर इस रिश्ते को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद दोनों घर से निकल गए और फिर वापस नहीं लौटे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

मामला अरवल थाना क्षेत्र के हैदराबाद मजरा उमरौली जैतपुर गांव का है. ग्रामीणों के मुताबिक, युवक ज्ञानेश्वर और महिला सरोजनी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. शुक्रवार को महिला के परिजन युवक के घर पहुंचे और इस रिश्ते पर कड़ा विरोध जताया. इसके बाद दोनों अपने-अपने घर से निकल गए और रातभर वापस नहीं लौटे.

शनिवार सुबह गांव के लोगों ने खेतों के पास दो अलग-अलग पेड़ों पर दोनों के शव लटके देखे तो सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि युवक ने जामुन के पेड़ पर चारपाई के बान के सहारे फांसी लगाई, जबकि महिला ने गांव से कुछ दूरी पर गूलर के पेड़ से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी.

जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हर पहलू की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement