Advertisement

Alwar News: तेज रफ्तार Scorpio का फटा टायर, अनियंत्रित हो खाने लगी पलटी... हादसे में 1 युवक की हुई मौत, 6 हुए घायल

अक्सर तेज रफ्तार थार का कहर सुनने में आता हैं, लेकिन इस बार एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों हादसे का शिकार हुई. कार टायर फटने से हादसे का शिकार हुई, जिसके बाद कार में सवार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से अलवर रेफर किया गया.

खेत में पलटी कार की तस्वीर
हिमांशु शर्मा
  • अलवर,
  • 13 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र के गढ़ी सवाईराम में एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर अचानक फट गया. टायर के फटने के बाद ही चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार असंतुलित होकर हादसे का शिकार हो गई. कार का टायर फटने के बाद वह पलटी खाते हुए खेत में जाकर पलट गई. 

इस हादसे में सात लोग घायल हो गए. हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया. हालत गंभीर होने पर सभी को अलवर रेफर किया गया. अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में एक युवक ने दम तोड़ दिया. जबकि 6 की हालत गंभीर बनी हुई है.

सिर चढ़ा था शराब का नशा

पुलिस का कहना है कि गाड़ी में बैठे सभी लोग दोस्त थे. वह पिनान में पार्टी करके वापस लौट रहे थे. लेकिन शराब के नशे में होने के कारण गाड़ी की स्पीड तेज थी. इसी बीच रास्ते में अचानक गाड़ी का टायर भी फट गया. जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया व गाड़ी पलटी खाते हुए सड़क से खेत में जाकर गिरी. हादसे के दौरान तेज धमाके की आवाज हुई. आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. 

अलवर रेफर हुए दोस्त, लेकिन एक ने तोड़ा दम

गढ़ी सवाईराम पुलिस चौकी प्रभारी हैडकांस्टेबल बाबूलाल मौके पर पहुंचे. हैडकांस्टेबल बाबूलाल ने बताया कि घायल योगेश साहू, राजू सैनी, अमन खान, कुश पाराशर, रौनक खंडेलवाल, हिमांशु शर्मा व शुभम को गढ़ीसवाईराम चिकित्सालय पहुंचाया. 

जहां से घायल 6 युवाओं को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया. जबकि घायल शुभम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. अन्य 6 लोगों को गंभीर हालात में अलवर रैफर किया गया. अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में इलाज के दौरान 22 वर्षीय लक्ष्मणगढ़ निवासी अमन खान ने दम तोड़ दिया. जबकि अन्य का इलाज जारी है. 

फिलहाल नहीं दर्ज हुई कोई शिकायत

पुलिस ने हादसे की सूचना घायल व मृतक युवकों के परिजनों को दी है. परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे हैं. पुलिस ने बताया कि अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement