24 may 2026 weather update: दिल्ली और यूपी में 45 डिग्री का टॉर्चर बरकरार, वहीं मानसून की 'एडवांस एंट्री' ने बढ़ाई धड़कनें, जानें आज का मौसम

जहां एक तरफ मानसून ने भारत में एंट्री कर ली है, वहीं दूसरी ओर लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. लेकिन IMD ने कुछ जगहों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट भी जारी किया है. जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल.

24 may 2026 weather update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:15 AM IST

देशभर में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम करवट लेने लगा है. एक तरफ जहां कई राज्यों में बढ़ता पारा अभी भी लोगों को परेशान कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ मानसून की हलचल भी कई जगहों पर तेज हो गई है. मौसम विभाग ने 24 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब में हीट वेव की स्थिति रहेगी. वहीं गर्मी के साथ उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत उन राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया है. कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे भी पहुंच सकती है, जबकि कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.

23 मई को हुई मानसून की एंट्री
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. 23 मई तक मानसून ने अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के बड़े हिस्सों को कवर कर लिया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में इसके और आगे बढ़ने के हालात बन रहे हैं. इसका असर केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में देखने को मिल सकता है, जिसके कारण उन जगहों पर तेज बारिश की संभावना बनी हुई है.

दिल्ली में गर्मी से राहत अभी दूर
राजधानी दिल्ली में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने 24 से 26 मई तक राजधानी में लू चलने की चेतावनी जताई है. वहीं कुछ इलाकों में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं. तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. हालांकि 25 मई को मौसम थोड़ा बदल सकता है और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं.

उत्तर प्रदेश में लू के साथ बारिश का भी असर
उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर अभी बरकरार है, लेकिन कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है. मेरठ, शामली, बुलंदशहर और सहारनपुर, नोएडा और झांसी जैसे शहरों में गर्मी का असर बना रहेगा. हीटवेव जैसी स्थिति रह सकती है. मौसम विभाग ने 24 से 29 मई तक कई हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया है. वहीं लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, और वाराणसी में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.

बिहार और झारखंड में बदल सकता है मौसम
बिहार में पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे जिलों में उमस के बीच बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है. 24 मई को तेज आंधी चल सकती है, जबकि 25 और 26 मई को कई जगहों पर अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है.

झारखंड में भी रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद समेत कई इलाकों में तेज हवा और बारिश का असर दिख सकता है. 24 और 25 मई को आंधी चलने के आसार हैं, जबकि 26 मई के बाद कुछ जिलों में बारिश बढ़ सकती है.

पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड में भी अलर्ट
पंजाब में भीषण गर्मी के बीच 28 और 29 मई को बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर जैसे शहरों में लू का असर बना रह सकता है.

वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने के संकेत हैं. शिमला, मनाली, धर्मशाला, देहरादून और नैनीताल समेत कई जगहों पर बारिश, गरज-चमक और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के आसार
जम्मू-कश्मीर में 24 और 25 मई को मौसम बदला हुआ रह सकता है. श्रीनगर, पहलगाम, जम्मू और अनंतनाग समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. फिलहाल मौसम विभाग लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!

RECOMMENDED