Advertisement

Jaunpur: जौनपुर में लोगों ने लिया कानून अपने हाथों में, बाबा के ऊपर बजाए बेल्ट और डंडे.. वीडियो हुआ वायरल

बाबाओं की बेल्ट और डंडे से पीटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह 2 बाबाओं पर डंडे और बेल्ट बरसाई जा रही है.

वीडियो के कैद हुए बाबा
gnttv.com
  • जौनपुर,
  • 14 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST

जौनपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां बाबाओं की बेल्ट और डंडे से पीटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह 2 बाबाओं पर डंडे और बेल्ट बरसाई जा रही है. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पिटाई के दौरान बाबा से हनुमान चालीसा और गायत्री मन्त्र सुनाने को कहा जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन नींद से जाग चुका है. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दायर कर 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?
शनिवार को जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के फैजबाग में भीड़ ने 2 बाबाओं को पकड़ लिया. आरोप था की बाबा छोटी बच्ची को अगवा करना चाहते थे. इस दौरान बड़ी संख्या में आस पास के लोगों ने दोनों बाबाओं को घेर लिया. भीड़ द्वारा घेरे जाने के बाद दोनों बाबाओं से गायत्री मन्त्र सुनाने को कहा गया.

बाबाओं से बोला गया कि वो हनुमान चालीसा सुना दें. इसी दौरान कुछ युवकों ने बाबाओं कि बेल्ट और डंडे से पिटाई शुरू कर दी. बेल्ट से बाबा की ताबड़तोड़ पिटाई की लई. इसी दौरान एक बाबा नाली में गिर गए. भीड़ द्वारा बाबाओं को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर मारा गया.

वीडियो हुआ वायरल
किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो वायरल होने के बाद जौनपुर पुलिस हरकत में आई. अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबाओ से मारपीट के मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया है. यह लोग वो है जो वीडियो में बाबा के उपर बेल्ट और डंडा बरसाते हुए दिख रहे थे.

अहम सवाल यह है कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के राज में आखिर किसने किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाज़त दी है? अगर लोगों को बाबा के ऊपर शक था, तो सीधे पुलिस को उन्हें सौंपना चाहिए था, न कि कानून को अपने हाथ में लेना चाहिए था.

- अदित्य प्रकाश भारद्वाज की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement