21 June Father's day: पिता की जेब भले खाली हो, बच्चों की गुल्लक कभी खाली नहीं होने देते... फादर्स डे पर पापा को भेजें ये 12 दिल छू लेने वाले संदेश

हर साल जून के तीसरे रविवार को दुनिया भर में फादर्स डे मनाया जाता है, जो इस बार 21 जून 2026 को है. यह दिन पिताओं के निस्वार्थ प्रेम और उनके संघर्षों को सलाम करने का है.

Happy Father's Day 2026
अमृता सिन्हा
  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST

पिता हैं तो मां की चूड़ियों की खनक में सुकून बसता है,
घर की हर दीवार में भरोसा और छत में आसमान-सा हौसला रहता है.

पिता वो दरख्त हैं जो तपती धूप खुद सह लेते हैं,
ताकि बच्चों के हिस्से में उम्रभर ठंडी छांव आती रहे.

उनके माथे की लकीरों में अधूरे सपनों की कहानी होती है,
लेकिन बच्चों की मुस्कान में उन्हें अपनी पूरी दुनिया दिखाई देती है.

उनका पद, उनकी पहचान या उनकी हैसियत मायने नहीं रखती,
उनकी नजरों में उनकी संतान हमेशा किसी राजकुमार या राजकुमारी से कम नहीं होती.

पिता की जेब कई बार खाली हो जाती है,
मगर बच्चों के सपनों की गुल्लक कभी खाली नहीं होने देते.

पिता उस दुआ का नाम है,
जो बिना मांगे हर रोज हमारे साथ चलती है.

और सच तो यह है कि.
जब तक पिता का हाथ सिर पर होता है,
तब तक दुनिया की सबसे बड़ी दौलत हमारे पास होती है.


1. पापा, आपकी मेहनत की छांव में ही मेरे सपनों को आसमान मिला. फादर्स डे की ढेर सारी शुभकामनाएं. ऊपरवाला आपको स्वस्थ और खुश रखे. 


2. मेरी हर छोटी-बड़ी जीत के पीछे आपका विश्वास और मेहनत खड़ा है पापा. मेरी हर कामयाबी में पहला हक आपका है. हैप्पी फादर्स डे पापा. 


3. आपने कभी अपनी परेशानियां नहीं बताईं, लेकिन हमारी हर खुशी का ख्याल खुद से पहले रखा. धन्यवाद पापा. 

4. दुनिया में सबसे सुरक्षित जगह अगर कोई है, तो वो आपके साथ बिताया हुआ समय है. हैप्पी फादर्स डे. 

5. पिता वो किताब हैं, जिनके हर पन्ने पर त्याग, प्रेम और जिम्मेदारी लिखी होती है. आपकी डांट में भी प्यार था और आपकी खामोशी में भी चिंता. फादर्स डे मुबारक हो पापा. 

6. मेरी हिम्मत, मेरी ताकत और मेरा सबसे बड़ा सहारा मेरे पापा. आप हमेशा कहते रहे कि मैं कर सकता हूं. हर वक्त होसला बनने के लिए धन्यवाद पापा. 

7. जिंदगी की राह आसान नहीं थी, लेकिन आपके साथ होने से हर मुश्किल छोटी लगती रही.  आपने हंसते-हंसते खुद के सपनों से समझौता किया ताकि हमारे सपने पूरे हो सकें. हैप्पी फादर्स डे. 

8. पिता वह शख्स होते हैं जो बच्चों की मुस्कान के लिए अपनी थकान भी छुपा लेते हैं. मेरी सफलता में अगर किसी का सबसे बड़ा हिस्सा है, तो वो आपके संघर्षों का है पापा. 

9. भगवान हर जगह नहीं हो सकते थे, इसलिए उन्होंने पिता बनाए. आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा था, आज भी जिंदगी में उसी भरोसे आगे बढ़ रहा हूं. हैप्पी फादर्स डे पापा.

10. आपकी सादगी, आपकी मेहनत और आपका प्यार ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है. पापा, आप मेरे पहले हीरो थे और हमेशा रहेंगे. हैप्पी फादर्स डे. 

11. आपकी मौजूदगी से घर, घर लगता है और जिंदगी आसान. जो खुद कम में गुजारा कर ले, लेकिन बच्चों को कभी कमी महसूस न होने दे- वो पिता होता है. 

12. आपकी हर सीख आज मेरी पहचान बन चुकी है. धन्यवाद पापा.  मेरे हर अच्छे फैसले में आपकी परवरिश की झलक है. फादर्स डे पर आपको दिल से प्रणाम.
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED