ओ भाई! ₹3.60 करोड़ की विदेशी शराब, एक झटके में चला दिया रोड रोलर... मामला जान रह जाएंगे हैरान

Surat: शराब बैन को सख्ती से लागू करने के तहत, सूरत जिले के पलसाना तहसील क्षेत्र के पलसाना और कडोदरा पुलिस थानों में दर्ज अपराधों में अलग अलग समय पर जब्त किया गया था. जिसके बाद करीबन 3.60 करोड़ की विदेशी शराब की बोतलों पर किकवाड़ इलाके में रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया.

3.60 करोड़ की शराब रोड रोलर चलाकर नष्ट
gnttv.com
  • सूरत ,
  • 30 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:41 AM IST

सूरत: गुजरात से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां गुजरात पुलिस ने शराब पीने वालों को बड़ा झटका दिया है. राज्य में शराब बैन होने के बावजूद लगातार बड़ी मात्रा में शराब जब्त की जाती रही है. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

दरअसल, शराब बैन को सख्ती से लागू करने के तहत, सूरत जिले के पलसाना तहसील क्षेत्र के पलसाना और कडोदरा पुलिस थानों में दर्ज अपराधों में अलग अलग समय पर जब्त किया गया था. जिसके बाद करीबन 3.60 करोड़ की विदेशी शराब की बोतलों पर किकवाड़ इलाके में रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया. तस्वीरों में भारी मात्रा में विदेशी शराब देखने को मिली, जिसे देखते ही देखते नष्ट कर दिया गया. 

3.60 करोड़ की विदेशी शराब जब्त

सूरत ग्रामीण पुलिस के पलसाना पुलिस थाना इलाके में कुल 79,222 बोतलें जिनकी कीमत 1.97 करोड़ ज़ब्त की गईं थी. कडोदरा पुलिस थाना इलाके में कुल 1,18,282 बोतलें कीमत 1.62 करोड़ की ज़ब्त की गईं थीं. इस तरह, दोनों पुलिस थानों में कुल 203 अपराधों में 3.62 करोड़ की 1,97,504 बोतलें जब्त की गईं थीं. बारडोली तालुका के किकवाड़ गांव में पुराने हाईवे पुल पर रोड रोलर चलाकर 3.60 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति नष्ट कर दी गई थी.

मौके पर मौजूद डिवायएसपी एच.एल.राठौड़ ने बताया कि आज कडोदरा और पलसाना पुलिस स्टेशन के नामदार कोर्ट के आदेश अनुसार, आबकारी अधीक्षक तन्ना साहब और एसडीएम पीपलिया साहब की मौजूदगी में 3.60 करोड़ से भी अधिक मूल्य की शराब को आज किकवाड़ में नष्ट किया गया है. बता दें कि, कुल मिलाकर 200 छोटे-बड़े मामलों का यह मुद्दा माल था, जिसे ट्रक के ज़रिए पुलिस सुरक्षा में व्यवस्थित तरीके से लाया गया था और रोलर से नष्ट किया गया है. 

(रिपोर्टर: संजय सिंह)

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED