Advertisement

LPG KYC Deadline 1 October: अगर 1 अक्टूबर 2026 से पहले नहीं किया ये एक काम तो नहीं मिलेगी घरेलू LPG पर सब्सिडी, बढ़ सकती है परेशानी

सरकार ने एलपीजी सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य कर दिया है. बिना ऑथेंटिकेशन के उपभोक्ताओं को बिना सब्सिडी के मार्केट प्राइस पर सिलेंडर लेना होगा. जानें कैसे कर सकते हैं घर बैठे सारी प्रक्रिया को पूरी.

नहीं मिलेगा एलपीजी पर सब्सिडी, अलग नहीं किया ये काम
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

रसोई गैस सिलेंडर कनेक्शन किचन की सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है. इसके बिना किचन का सारा काम ठप पड़ सकता है. ऐसे में अगर आपने भी ये काम नहीं किया है, तो अब अलर्ट हो जाएं. सब्सिडी वाले कंज्यूमर के लिए सरकार ने बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन(BAA) अनिवार्य कर दिया है. जिन्होंने अभी तक KYC नहीं करवाया है उन्हें सब्सिडी का लाभ मिलने में मुश्किल हो सकती है. सरकार का कहना है कि BAA को अनिवार्य करने के पीछे सब्सिडी वाले सही पात्र उपभोक्तों तक पूरा लाभ पहुंचाना है और जो गैर पात्र लोग फर्जी तरीके से सब्सिडी ले रहे हैं, उनका नाम हटाना है.

सरकार की ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया कि 19 सितंबर 2026 तक कुल 27.43 करोड़ एक्टिव घरेलू एलपीजी उपभोक्ता, यानी कुल 89.9 फीसदी उपभोक्तों ने अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करवा लिया है. हालांकि जिन लोगों का BAA पहले ही हो चुका है, उन्हें दोबारा कुछ करने की जरूरत नहीं है. ऐसे उपभोक्ता बिना किसी परेशानी के पहले की तरह अपना LPG रिफिल बुक कर सकेंगे और सब्सिडी का लाभ उठा सकेंगे.

1 अक्टूबर से क्या होगा बदलाव?
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने ये भा साफ किया कि, जिन्होंने अभी तक अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन(BAA) नहीं करवाया है उन्हें सिलेंडर पर मिलने वाले सब्सिडी प्राप्त करने में दिक्कत आएगी. ऐसे उपभोक्ता पहले अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करेंगे, तभी उन्हें सब्सिडी वाले रिफिल की RSP पर सब्सिडी का फायदा मिलेगा.

सरकार का ये भी कहना है कि आधार ऑथेंटिकेटेड हर कंज्यूमर्स के साथ जोड़ने से LPG कनेक्शन के इस्तेमाल को नियमबद्ध किया जा सकेगा. सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों को कमर्शियल और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल में डायवर्ट होने से रोकने में मदद मिलेगी. इसके अलावा डुप्लीकेट और अपात्र कनेक्शन को हटाने और सब्सिडी को ज्यादा पारदर्शी तरीके से सही लोगों तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी. हालांकि BAA को करने के लिए सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया सहज कर दी है.

घर बैठे भी पूरा कर सकते हैं ऑथेंटिकेशन
जिन लोगों ने अभी तक BAA पूरा नहीं किया है, वह इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी. बल्कि इसके लिए कई ऑप्शन रखें हैं:-

सिलेंडर प्राप्ती के समय- जिन उपभोक्ता के पास समय नहीं है, या उन्हें प्रक्रिया समझ नहीं आती, वैसे उपभोक्ता LPG सिलेंडर लेकर आने वाला डिलीवरी कर्मचारी के जरिए भी मौके पर अपना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा करवा सकते हैं. 

डिस्ट्रीब्यूटर से कर सकते हैं संपर्क- उपभोक्ता चाहें तो अपने एलपीजी डिस्प्यूटर के शोरूम पर जाकर भी BAA पूरा कर सकते हैं.

OMC Mobile App के जरिए भी प्रक्रिया होगी पूरी- उपभोक्ता चाहें तो घर बैठे भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते है. इसके लिए अलग-अलग LPG कंपनियों के उपभोक्ता अपने संबंधित गैस सिलेंडर कनेक्शन ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि अगर आपको कुछ समझ न आए, तो आप Self e-KYC कैसे करना है, इसका वीडियो ट्यूटोरियल PMUY पोर्टल पर देख सकते हैं.

अलग-अलग कंपनियों के संबंधित ऐप
Indane: IndianOil ONE
Bharatgas: HelloBPCL
HP Gas: HP PAY

अगर नहीं हुआ ऑथेंटिकेशन पूरा?
जो उपभोक्ता BAA नहीं कराना चाहते या किसी वजह से इसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए भी LPG लेने का विकल्प रहेगा. इसके लिए उन्हें अपनी OMC के डिजिटल चैनल के जरिए यह विकल्प रजिस्टर करना होगा. हालांकि ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी सब्सिडी के बिना ही मिलेगा. यानी सिलेंडर ले सकते हैं लेकिन मार्केट प्रइस पर. उन्हें स्थानीय उपलब्धता के आधार पर 5 किलो या 10 किलो का सिलेंडर दिया जाएगा.

एलपीजी सब्सिडी पर सरकार कितना करती है खर्च?
भारत सरकार के मुताबिक घरेलू LPG को उसकी असल लागत से काफी कम कीमत पर संबंधित उपभोक्ताओं को बेचा जाता है. सितंबर 2026 में 14.2 किलो के एक सिलेंडर पर सब्सिडी करीब 210 रुपये है. वहीं जून 2026 में यह करीब 721 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई थी. घरेलू LPG को किफायती बनाए रखने के लिए सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 में OMCs को 22,000 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया था. वहीं वित्त वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान 30,000 करोड़ रुपये तक दिए जाएंगे.

1 अक्टूबर से पहले क्या करें?
अगर आपका Biometric Aadhaar Authentication अभी तक पूरा नहीं हुआ है, तो 1 अक्टूबर 2026 से पहले इसे पूरा कर सकते हैं. इसके लिए डिलीवरी के समय, डिस्ट्रीब्यूटर के यहां या संबंधित कंपनी के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये सुविधाएं शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में उपलब्ध हैं.

अगर आप चाहें तो LPG से जुड़ी किसी मदद के लिए Toll-Free Helpline 1800 2333 555 पर संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement