SBI ने भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन.
SBI ने भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन.
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपके पास कई सालों का अनुभव है, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में आपके लिए शानदार मौका है. SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के तहत तीन अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है. खास बात यह है कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा. चयन योग्यता, अनुभव, इंटरव्यू और डेमो सेशन के आधार पर किया जाएगा. यह भर्ती SBI के कोलकाता स्थित स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप (SBIL) के लिए होगी.
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3 पद भरे जाएंगे. इनमें डीन का 1 पद, फैकल्टी का 1 पद और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव का 1 पद शामिल है. तीनों पदों पर नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी.
98 लाख रुपये तक मिलेगा सालाना पैकेज
SBI की इस भर्ती में उम्मीदवारों को आकर्षक सालाना पैकेज दिया जाएगा. डीन पद के लिए अधिकतम 98 लाख रुपये सालाना पैकेज तय किया गया है. वहीं फैकल्टी को अधिकतम 63 लाख रुपये और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव को अधिकतम 52 लाख रुपये सालाना तक मिल सकते हैं. अंतिम पैकेज उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा.
6 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से देखना होगा.
डीन पद के लिए 15 साल का अनुभव जरूरी
डीन पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 31 अगस्त 2026 को 40 से 55 साल के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवार के पास MBA, Executive MBA, PGDM, PGDBA या इसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. PhD या MPhil उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ कम से कम 15 साल का काम का अनुभव और वरिष्ठ अकादमिक या लीडरशिप पद पर कम से कम 3 साल का अनुभव जरूरी है.
फैकल्टी और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की योग्यता
फैकल्टी पद के लिए किसी भी विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 6 साल का शिक्षण या ट्रेनिंग अनुभव चाहिए. मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के लिए मार्केटिंग में MBA या संबंधित योग्यता के साथ कम से कम 55 प्रतिशत अंक और मार्केटिंग क्षेत्र में 5 साल का अनुभव जरूरी है.
बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
SBI की इस भर्ती में पहले उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी. डीन और फैकल्टी पद के लिए इंटरव्यू के साथ डेमो सेशन होगा, जबकि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: