दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम विभाग ने बारिश और बिजली चमकने को उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली भी गिरने की संभावना है.
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि 21 जुलाई को अंबेडकर नगर, अलीगढ़ आगरा ,अमेठी,औरैया ,अयोध्या आजमगढ़, बहराइच ,बाराबंकी, बस्ती देवरिया, इटावा ,एटा,फतेहपुर फिरोजाबाद, गोरखपुर ,हमीरपुर कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी लखीमपुर खीरी ,महोबा, श्रावस्ती और सुल्तानपुर जैसे जिलों में बारिश होगी.
इन जिलों में 22 जुलाई के बाद बारिश
वहीं बांदा, फतेहपुर, औरैया, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, कानपुर देहात और कानपुर नगर, मिर्जापुर जैसे कुल 13 जिलों में 22 जुलाई को भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने और गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग के निदेशक डॉ जेपी गुप्ता ने बताया कि 21 और 22 जुलाई को अच्छी बारिश होने की संभावना है.
सितंबर तक रहेगा मानसून
साथ ही साथ 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग के डायरेक्टर का ये भी कहना है कि भारत में मानसून सितंबर तक रहता है. ऐसे में ऐसा अनुमान है कि जिन जगहों पर कम बारिश हो रही है, वहां सितंबर के अंत बारिश होने की संभावना है. वहीं आने वाले 2 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली में बदला मौसम
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम का मिजाज बदला है. दिल्ली को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 4 दिनों तक दिल्ली में लगातार हल्की बारिश होने वाली है. कुल मिलाकर कहें तो 4 दिन बादल बने रहेंगे, और हल्की बारिश भी होगी.
(सत्यम मिश्रा की रिपोर्ट)