Advertisement

Nagpur MIDC Crime News: पिता ने किया कुछ ऐसा... नाबालिग बेटी को उठाना पड़ा ये कदम, इलाके में हड़कंप, पुलिस की निगरानी में लड़की

नागपुर के एमआईडीसी इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग बेटी पर अपने 45 वर्षीय शराब के आदी पिता जयपाल की हत्या का आरोप लगा है. आरोप है कि शराब के नशे में पिता ने बेटी के साथ अश्लील हरकत व मारपीट की, जिसके जवाब में बेटी ने बैट से पिता पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

नाबालिग बेटी ने पिता को उपारा मौत के घाट
योगेश पांडे
  • नागपुर,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में पिता-पुत्री के रिश्ते को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 17 साल की बेटी पर अपने 45 वर्षीय पिता की हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने नाबालिग बेटी को अपनी निगरानी में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी ह. मृतक की पहचान 45 वर्षीय जयपाल बारेलाल खोलपिटणे के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, जयपाल शराब पीने का आदी था और परिवार में अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है.

बेटी से जबरदस्ती नजदीकी बनाने का आरोप
परिवार की शिकायत में घटना की रात को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. शिकायत के मुताबिक, जयपाल शराब के नशे में घर पहुंचे थे. आरोप है कि उन्होंने अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ गाली-गलौज की और उसके साथ जबरदस्ती नजदीकी बनाने की कोशिश की. बेटी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद घर में विवाद बढ़ गया. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान जयपाल ने बेटी के साथ मारपीट की है.

विवाद बढ़ने पर बेटी ने उठाया बैट
पुलिस के अनुसार, पिता के साथ विवाद के दौरान 17 वर्षीय बेटी ने घर में रखा लकड़ी का बैट उठा लिया. आरोप है कि उसने इसी बैट से जयपाल के सिर पर वार कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद जयपाल की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग बेटी को अपनी निगरानी में लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिवार में पत्नी और दो बच्चे
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, जयपाल की पत्नी लोगों के घरों में घरेलू काम करती है. उनकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है. परिवार में एक छोटा बेटा भी है. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. परिवार की शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटना के दौरान हुई परिस्थितियों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement